• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

MLA Sudhakar Singh Death: समाजवादी पार्टी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। यूपी की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। विधायक सुधाकर सिंह की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़...
featured-img

MLA Sudhakar Singh Death: समाजवादी पार्टी के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। यूपी की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। विधायक सुधाकर सिंह की दो दिन पहले अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार को सुबह मेदांता अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें विधायक सुधाकर सिंह मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली से लौट रहे थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई। परिजनों ने वाराणसी में एक निजी अस्पताल भर्ती किया था। लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने गुरूवार सुबह 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सपा विधायक सुधाकर सिंह का अंतिम संस्कार उनके घोसी स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराया

बता दें सुधाकर सिंह की घोसी विधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। अपने बेबाक अंदाज के लिए सुधाकर सिंह जाने जाते थे। साल 2023 में उन्होंने उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराया था। जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन के चलते उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा। जनता की समस्याओं को लेकर वे अधिकारियों से सीधा सामना करने में भी पीछे नहीं हटते थे।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली: लाल किले के पास भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा गाड़ियां जलीं

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज