• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

मिजोरम में आफत बनी बारिश, पांच घर और होटल जमींदोज, असम में पांच की दर्दनाक मौत

मिजोरम में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ढहे घर-होटल, असम में भी जानलेवा हालात और कई मौतें
featured-img

Mizoram News: मिजोरम में शुक्रवार को भारी बरसात की वजह से दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में तीन घर गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम के समय लॉन्ग्टलाई बाजार वेंग इलाके में हुई जिससे अफरातफरी मच गई। हताहतों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से राज्य की राजधानी समेत कई इलाकों में भूस्खलन हुआ और चट्टानें गिर गईं। इस घटना से राष्ट्रीय और अंतर-जिला राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। (Mizoram News)पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह आइजोल में मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा आइजोल के उत्तर-पूर्वी हिस्से, थुआम्पुई क्षेत्र में हुआ, जहां दीवार एक अस्थायी निवास पर गिर गई, जहां दोनों लोग रह रहे थे।

भूस्खलन का कहर

आइजोल जिले में भूस्खलन के कारण कम से कम दो घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पूर्वी मिजोरम के चम्फाई शहर में एक और घर भारी भूस्खलन में बह गया। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आइजोल के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित पर्यटक स्थलों में से एक बेरावत्लांग की ओर जाने वाली कंक्रीट की सड़क भी भूस्खलन में बह गई।

म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो

अधिकारियों ने बताया कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लॉन्ग्टलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर सिक्किम में भी भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। कई इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई राज्यों में जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

असम में पांच लोगों की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार पिछले 24 घंटों में कामरूप (मेट्रो) जिले में भूस्खलन की घटनाओं के कारण बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। आज सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी बाढ़ से कुल 3 जिले और 5 राजस्व मंडल प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में कामरूप, कामरूप (मेट्रो) और कछार शामिल हैं। इन जिलों में 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश जारी रहने की संभावना है। 1 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके अतिरिक्त, 30 मई को मेघालय में अलग-अलग जगहों पर असाधारण रूप से भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में हल्की, मध्यम वर्षा का अनुमान है।

भ्रष्टाचार में डूबे AAP विधायक, एसीबी ने रमन अरोड़ा को माखीजा संग दबोचा, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें!

व्हाइट हाउस से निकलने पर अलग दिखे मस्क, पिक्चर में दिखाई दीं काली आंख, बेटे ने मारा मुक्का या कुछ और है सच?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज