डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर के सर सजा Miss Universe 2024 का ताज, टॉप-12 से बाहर हुईं भारत की रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर ने जीत लिया है। भारत की तरफ से भाग लेने वाली रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं।

Shiwani Singh
Published on: 17 Nov 2024 12:05 PM IST
डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर के सर सजा Miss Universe 2024 का ताज, टॉप-12 से बाहर हुईं भारत की रिया सिंघा
X
मिस यूनिवर्स 2024 ( miss universe 2024 winner) का खिताब डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर ( victoriya kjaer) ने जीत लिया है। वहीं भारत की तरफ से भाग लेने वाली रिया सिंघा (rhea singha) मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता (miss universe pageant)  से बाहर हो गई। रिया टॉप 5 में भी जगह नहीं बना पाईं उन्हें टॉप 12 से ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 130 कंटेस्टेंट्स ने 125 देशों से हिस्सा लिया था।

चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जितने से रह गया भारत

इस साल भारत के पास चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने का मौका था। इससे पहले तीन बार भारतीय ब्यूटी क्वीन्स ने इस खिताब को भारत के नाम किया था। पहली बार 1994 में सुष्मिता सेन ने इस खिताब को भारत के नाम किया था। इसके बाद लारा दत्ता और हरनाज संधु ने भी ये खिताब जीता था।

मिस यूनिवर्स 2024 ये थे 5 फइनलिस्ट

इस साल 73वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन मेक्सिको किया गया। इसके शीर्ष पांच फाइनलिस्टों में मेक्सिको, नाइजीरिया, थाईलैंड, वेनेजुएला और डेनमार्क की ब्यूटी क्वीन्स शामिल थीं।

शीर्ष 12 फाइनलिस्ट में इन देशों का नाम

सेमीफाइनल के बाद स्विमसूट सेक्शन पूरा हुआ। इसमें मिस यूनिवर्स 2024 के लिए 12 फाइनलिस्ट के नाम सामने आए, उनमें बोलीविया, मैक्सिको, वेनेजुएला, अर्जेंटीना, प्यूर्टो रिको, नाइजीरिया, रूस, चिली, थाईलैंड, डेनमार्क, कनाडा और पेरू के प्रतियोगी थे। इसी दौरान मार्का ने बताया कि पेरू, वेनेजुएला और मैक्सिको पहले ही दौड़ में सबसे आगे निकल चुके हैं।

शेन्निस पलासियोस विक्टोरिया केजीर को पहनाया ताज

पिछली बार की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने डेनमार्क की विक्टोरिया केजीर को ताज पहनाया। बता दें कि बीते 14 नवंबर को राष्ट्रीय पोशाक परेड हुआ। जिसमें यूनिवर्स 2024 बनने के लिए विभिन्न देशों की 130 प्रतियोगियो ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया।

कौन हैं रिया सिंघा

मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली रिया सिंघा गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने इस साल हुए मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता जीता था। जिसके बाद उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 का भारत के तरफ से प्रतियोगी बनाया गया। इस प्रतियोगिता में रिया ने 50 प्रतियोगियों को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था। जब पूर्व मिस यूनिवर्स उर्वसी रौतेला ने उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब पहनाया था, तब वे खुशी के मारे रोने लगी थीं।
rhea singha

जानी मानी मॉडल हैं रिया सिंघा

रिया एक जानी मानी मॉडल हैं। सोशस मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने हॉट और सिजलिंग फोटों के लिए फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। इस साल जब उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता तो सबकी निगाहें उन पर ही ठीक गई थी। सभी को भरोशा था कि इस साल मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब भारत के नाम ही आएगा। लेकिन दुर्भाग्यवश रिया टॉप 12 से ही बाहर हो गईं।
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story