नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

MI VS CSK: चेन्नई ने मुंबई को हराया, रोहित-धोनी का चला बल्ला, धोनी ने बनाया ये रेकॉर्ड...

MI VS CSK: आईपीएल 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच था। जब भी इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाता है तो वह मैच सुपरहिट होता है, क्योंकि...
03:24 AM Apr 15, 2024 IST | Bodhayan Sharma

MI VS CSK: आईपीएल 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच था। जब भी इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाता है तो वह मैच सुपरहिट होता है, क्योंकि दोनों टीमें चैंपियन टीमें होती हैं। आज इस महामुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को उसके घर वानखेड़े स्टेडियम में हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए और मुंबई रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 186 तक ही पहुंच सकी।

युवा कप्तान गायकवाड़ की तूफानी पारी

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े की इस पिच पर हंगामा मचा दिया। चेन्नई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए। सबसे पहले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली। इस मैच में गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक लगाया और 69 रनों की पारी खेली। गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए. इसके बाद चेन्नई के पावर हीटर शिवम दुबे ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शिवम दुबे ने बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 66 रन बनाए। दुबे ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए।

42 साल की उम्र में भी एमएस धोनी ने बनाया ये खास रिकॉर्ड!

सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में धोनी बल्लेबाजी करने आए। डेरिल मिशेल का विकेट गिरते ही धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए। इस मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को सिर्फ 4 गेंदें खेलने को मिलीं, लेकिन इन 4 गेंदों में धोनी ने फैन्स का खूब मनोरंजन किया। इन चारों गेंदों पर धोनी ने 3 शानदार छक्के लगाए। धोनी ने 4 गेंदों में 500 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए। धोनी ने आते ही पहली ही गेंद से अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया। धोनी ने हार्दिक को लगातार तीन छक्के मारे। इसके साथ ही धोनी के नाम आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
धोनी आईपीएल में पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। धोनी ने ये उपलब्धि 42 साल की उम्र में हासिल की है। यहां तक ​​कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाज भी आज तक आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा सुपरहिट

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) को ईशान किशन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दी। लेकिन तभी ईशान किशन 15 गेंदों में 23 रन बनाकर पथिराना का शिकार बन गए। इसके बाद मुंबई का कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। इसके बाद तो रोहित शर्मा का शो ही एकतरफा हो गया। मुंबई के चहेते पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। रोहित ने 63 गेंदों में 105 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए।

मतिशा पथिराना - चेन्नई के लिए गोल्डन खिलाड़ी

इस मैच को जिताने में सीएसके के तेज गेंदबाज मतिशा पथिराना ने सबसे अहम भूमिका निभाई है। इस मैच में मतिशा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी की। गेंदबाजी करते हुए मथिशा पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मैच में उन्होंने इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड को आउट किया।

ये भी पढ़ें : Bengaluru Rameshawaram Cafe Blast: आतंकियों का खुलासा, तीन राज्यों को बम से दहलाने की थी योजना

Tags :
Cricketer Mahendra Singh DhoniDHONIipl 2024MI vs CSKrohit sharmaआईपीएलआईपीएल 2024आईपीएल मैचआईपीएल मैच अपडेटधोनीरोहित शर्मा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article