मेघालय में बड़ा दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में भीषण धमाका

मेघालय में गुरूवार शाम को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा ब्लास्ट हो गया।

Surya Soni
Updated on: 5 Feb 2026 4:36 PM IST
मेघालय में बड़ा दर्दनाक हादसा, कोयला खदान में भीषण धमाका
X

Meghalaya Coal Mine Blast: मेघालय में गुरूवार शाम को एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कम से कम 10 मजदूरों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे के बाद कोयला खदान के आस-पास के इलाके में भय का माहौल बना हुआ हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

10 मजदूरों की मौत

मेघालय में हुए इस दर्दनाक हादसे में 10 मजदूरों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। कोयले की खदान में हुआ ये ब्लास्ट काफी भीषण बताया जा रहा है। मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में स्थित खदान में यह हादसा हुआ है, फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। अभी कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story