निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी उन्हें अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पचंतत्व में विलीन हो गए। लोगों ने नम आखों से अपने चहेते प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी।
Manmohan Singh Funeral Today: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। लोगों ने नम आखों से अपने चहेते प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी। मनमोहन सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं पूरा गांधी परिवार भी निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के परिवार के साथ उपस्थित रहा।
परिवार के सदस्यों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि दी गई
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार के सदस्यों द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। https://twitter.com/ANI/status/1872907643477737549राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की अर्थी को दिया कंधा
इससे पहले जब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के निगम बोध घाट लाया जा रहा था, इस दौरान राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की अर्थी को कंधा दिया।
https://twitter.com/ANI/status/1872899808102678606राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनमोहन सिंह को दी अंतिम विदाई
पीएम मोदी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेप नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। https://twitter.com/ANI/status/1872893920012812462राहुल गांधी ने अर्पित की अंतिम श्रद्धांजिल
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और तमाम कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। https://twitter.com/ANI/status/1872893703276405221मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
निगम बोध घाट पर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करा अंतिम संस्कार शुरू हो चुका है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह भी निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं। https://twitter.com/ANI/status/1872891746763588024मनमोहन सिंह को दी गई सलामी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पर लाया जा चुका है। यहां उन्हें सेना द्वारा सलामी दी गई। https://twitter.com/ANI/status/1872889009338499350निगम बोध घाट लाया गया पार्थिव शरीर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। https://twitter.com/ANI/status/1872888002546155773पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निकाली जा रही है अंतिम यात्रा
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। उनका पार्थिव शरीर आर्मी मेमोरियल ट्रक पर है। इस ट्रक पर राहुल गांधी भी बैठे हुए हैं। राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह का परिवार भी आर्मी ट्रक में मौजूद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस और सुरक्षाबल के जवान आर्मी ट्रक के साथ-साथ चल रहे हैं।ये भी पढ़ेंः#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh being taken to Nigam Bodh Ghat for his last rites.
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi. pic.twitter.com/NSt6vwiWIL — ANI (@ANI) December 28, 2024
- मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्य समिति ने उनके योगदान की सराहना करते हुए शोक प्रस्ताव किया पारित
- मौन हुए मनमोहन सिंह, अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रपति, पीएम समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
- मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्य समिति ने उनके योगदान की सराहना करते हुए शोक प्रस्ताव किया पारित
- मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम ने मनमोहन सिंह के बारे में क्यों कही ऐसी बात, जानें पूरा मामला
- राजनीति का एक दौर था ऐसा भी, जानिए वो किस्सा जब वाजपेयी ने मनमोहन सिंह को इस्तीफा देने से रोका
- चकवाल के 'गाह' गांव नहीं जा पाया 'मोहना', इंतजार करते रहें बचपन के दोस्त
Next Story


