मौन हुए मनमोहन सिंह, अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रपति, पीएम समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो रहा है, इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत ये नेता मौजूद हैं।

Girijansh Gopalan
Published on: 28 Dec 2024 11:53 AM IST
मौन हुए मनमोहन सिंह, अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रपति, पीएम समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
X
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच गया है। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के साथ बड़ी संख्या में उनका अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। मीडिया के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में गया था, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। आज यानी 28 दिसंबर की सुबह मनमोहन की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया था। कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन के अंतिम दर्शन किये हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उनका दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। ये लोग उनके अंतिम संस्कार के लिए पीछे-पीछे चल रहे थे।

निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह का परिवार मौजूद

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तीन बेटियां हैं। मनमोहन सिंह की बड़ी बेटी उपिंदर सिंह 65 साल की हैं, उनके दो बेटे हैं। वहीं दूसरी बेटी दमन सिंह का एक बेटा है। तीसरी बेटी अमृत सिंह 58 साल की हैं। अंतिम संस्कार में मनमोहन सिंह के सभी परिवार और दोस्त निगमबोध घाट पर मौजूद हैं।

निगमबोध घाट को लेकर विवाद

बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई है। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान होगा। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाना चाहिए। हालांकि गृह मंत्रालय ने देर रात बताया कि स्मारक की सही जगह तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं।

मौन हुए डॉ. सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार रात निधन हो गया था, वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां हॉस्पिटल बुलेटिन में रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली थी। ये भी पढ़ें:मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story