नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मणिपुर: एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब मणिपुर के नए सीएम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पढ़ें इस राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में विस्तार से।
12:02 PM Feb 10, 2025 IST | Rohit Agrawal

Manipur New CM: करीब डेढ़ साल से जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार (9 फरवरी) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीरेन सिंह अब मणिपुर के केयरटेकर सीएम हैं। सूत्रों की मानें तो मणिपुर के भाजपा विधायक बीरेन सिंह से नाराज चल रहे थे, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वहीं, अब मणिपुर के नए सीएम को लेकर अटकलें लगानी शुरू हो गयी हैं।

यह भी पढ़ें :मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद राज्यपाल को सौंपा पत्र

दरअसल, मणिपुर में कुकी और मेतेई समुदाय के बीच पिछले डेढ़ साल से खूनी संघर्ष चल रहा है। इस हिंसा में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हजारों लोगों विस्थापित होना पड़ा। वहीं, मणिपुर की स्थिति को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर सवाल खड़े होते रहे हैं। 10 फरवरी से मणिपुर विधानसभा का सत्र भी शुरू होने वाला था। माना जाता है कि सीएम बीरेन सिंह से नाराज चल रहे भाजपा के ही विधायक सदन में सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।

मणिपुर सीएम के लिए किसका नाम सबसे आगे?

एन बीरेन सिंह के बाद मणिपुर में सीएम की दौड़ में सबसे आगे हैं ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री युम्नम खेमचंद सिंह का नाम है। आरएसएस समर्थित खेमचंद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह मई 2023 में शुरू हुए जातीय संकट से निपटने के बीरेन सिंह के तरीके के मुखर आलोचक रहे हैं। पिछले साल एन बीरेन सिंह की बुलाई गई एक अहम बैठक में शामिल न होने वाले 19 बीजेपी विधायकों में से युम्नम खेमचंद सिंह भी एक थे। हाल ही में उन्हें दिल्ली बुलाया गया है जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने की अटकलें और तेज हो गई हैं। एक और मजबूत दावेदार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री टी. बिस्वजीत सिंह भी हैं। 2022 से ही शीर्ष पद के लिए उनका नाम चर्चा में रहा है। 2022 में बीजेपी की लगातार दूसरी जीत के बाद भी बीरेन सिंह के विकल्प के रूप में उन पर विचार किया गया था।

मुख्यमंत्री ने क्यों दिया इस्तीफा?

प्रदेश इकाई में जारी खींचतान के बीच सिंह का रविवार को इस्तीफा आया है। यह घटनाक्रम सिंह के दिल्ली से लौटने के कुछ ही घंटों बाद हुआ है। पीटीआई भाषा को एक सूत्र ने बताया कि सिंह भाजपा विधायकों के बीच भी समर्थन खो रहे हैं, जिनमें से कई ने दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात कर उनके पद पर बने रहने पर अपनी नाखुशी जाहिर की थी। वहीं राज्य विधानसभा का सत्र 10 फरवरी से शुरू होने वाला है और इस बात को लेकर चिंता थी कि कुछ पार्टी विधायक अपने ही नेतृत्व को निशाना बनाकर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकते हैं।

राज्यपाल को लिखा पत्र

सिंह ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में कहा, 'आपके कार्यालय के माध्यम से केंद्र सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इसे जारी रखा जाए। मैं इस अवसर पर उनमें से सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाना चाहता हूं... मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना, जिसका हजारों वर्षों से समृद्ध और विविध सभ्यतागत इतिहास रहा है।'

नए सीएम की चर्चा के लिए मणिपुर पहुंचे संबित पात्रा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बीच भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता संबित पात्रा मणिपुर पहुंचे हैं। पात्रा ने राज्यपाल से मुलाकात भी की है। सूत्रों के अनुसार,संबित पात्रा मणिपुर में नए सीएम के नाम पर चर्चा के लिए वहां मौजूद हैं। नए सीएम की रेस में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री युमनाम खेमचंद सिंह, कैबिनेट मंत्री टी विश्वजीत सिंह और विधानसभा स्पीकर टी सत्यव्रत का नाम सबसे आगे चल रहा है।

 

Tags :
Amit Shahbjpethnic violenceFebruary 2025Kuki Meitei conflictManipur AssemblyManipur CMManipur PoliticsN Biren Singhnew CM speculationsRESIGNATIONSambit Patra

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article