नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मधुमक्खी के छत्ते में नंगे हाथ! शख्स का खतरनाक स्टंट देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

शख्स ने बिना प्रोटेक्शन मधुमक्खी के छत्ते में डाला नंगा हाथ! वायरल वीडियो में मधुमक्खियां रही शांत, देखिए ये खतरनाक स्टंट और सोशल मीडिया रिएक्शन्स।
10:27 PM May 05, 2025 IST | Girijansh Gopalan

सोचें, आपके घर की दीवार पर हजारों मधुमक्खियों का विशाल छत्ता लटक रहा हो, भिनभिनाहट से माहौल गूंज रहा हो। ऐसे में आप क्या करोगे? ज्यादातर लोग तो वहां से दस किलोमीटर दूर भागने का प्लान बना लेंगे। लेकिन एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि लोग देखकर सन्न रह गए। भाईसाहब बिना किसी डर, बिना किसी प्रोटेक्शन के, नंगे हाथों मधुमक्खी के छत्ते में घुस गए, वो भी ऐसे चिल अंदाज में जैसे कोई पिज्जा स्लाइस उठा रहा हो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, और लोग हैरान हैं कि भाई, ये हुआ कैसे?

नंगे हाथों से छत्ते में घुसे, मधुमक्खियां रही शांत

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तहलका मचा रहा है। इसमें एक शख्स अपने घर की दीवार पर टंगे भारी-भरकम मधुमक्खी के छत्ते में बिना किसी हिचक के हाथ डाल देता है। अब ये कोई छोटा-मोटा छत्ता नहीं था, बल्कि हजारों मधुमक्खियों का बसेरा था। आम इंसान तो ऐसी जगह पास भी न फटके, लेकिन इस बंदे ने तो जैसे मधुमक्खियों को अपना बेस्ट फ्रेंड बना लिया हो। न ग्लव्स, न सूट, न धुआं—कुछ भी नहीं। बस, सीधे हाथ डाला और मधुमक्खियों को आराम से नीचे गिराने लगा। और हैरानी की बात? एक भी मधुमक्खी ने उसे काटा नहीं!

 

मधुमक्खियों का 'मामा' या जादूगर?

वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स छत्ते में हाथ डाल रहा है, मधुमक्खियों को मुट्ठी में भर रहा है, और वो भी बिना किसी टेंशन के। मधुमक्खियां न तो गुस्सा हो रही हैं, न ही हमला कर रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो शख्स को पुराना दोस्त समझ रही हों। लोग हैरान हैं कि आखिर ये कमाल कैसे हुआ? क्या शख्स ने कोई जादुई मंत्र पढ़ा? या मधुमक्खियों से उसकी कोई गहरी यारी है? जो भी हो, ये नजारा देखकर हर कोई दंग है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर patel_raju_beekeepar अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं, और लाइक्स-कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स के रिएक्शन तो और मजेदार हैं। एक ने लिखा, "भाई, तू तो हैकर है, हैकर!" दूसरे ने पूछा, "तुझे मौत से डर नहीं लगता क्या?" तीसरे ने तो हद कर दी, बोला, "ये इंसान है या रोबोट?" मतलब, सोशल मीडिया पर हंसी और हैरानी का डबल डोज चल रहा है।

 

ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में टॉयलेट में धमाका, फ्लश दबाते ही लहूलुहान हुआ लड़का

Tags :
beehive no protectionbeekeeping stuntdangerous stunt videofearless man beehiveInstagram viral videoman handles beehiveman vs beesshocking bee videosocial media viral videoviral bee video

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article