नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महाराष्ट्र: मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, बस के कुचलने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका

मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में एक बस ने एसजी बार्वे मार्ग पर कई लोगों को रौंदते हुए बस चलाई है। इसमें कई लोगों के मरने की संभावना है।
11:12 PM Dec 09, 2024 IST | Girijansh Gopalan
मुंबई में बस ने बीच बाजार में कई लोगों को रौंदते हुए बस चलाई है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है।

मुंबई में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बस ने बीच बाजार में कई लोगों को रौंदते हुए आगे चली गई है। वहीं इस हादसे में 10 से ज्‍यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं और अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इन हादसे में कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका है।

मुंबई में बड़ा हादसा

मुंबई में बस ने आज यानी सोमवार रात बीच बाजार में कई लोगों को रौंदते हुए बस चलाई है। इस हादसे में घायल लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि ये हादसा मुंबई के कुर्ला इलाके में एलबीएस रोड पर हुआ है। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस हादसे में कई लोगों को मरने की संभावना है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार रात कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बार्वे मार्ग पर अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट की बस कुछ वाहनों से टकरा गई हैं। इस हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुये हैं। वहीं मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक यह बस दुर्घटना रात 9.50 बजे हुई है। वहीं कुर्ला के भाभा अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल ने बताया कि 10 घायलों को अस्पताल लाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घायलों की स्थिति गंभीर है।

कई वाहन क्षतिग्रस्त

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात हुए हादसे में बस ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 17 लोग घायल हो गये हैं। हादसे के शिकार हुए कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक कितने लोगों की मृत्यु हुई है और कितने लोग घायल हैं, इसको लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

सड़क पर मौजूद लोगों ने कहा बड़ा हादसा

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात हुए हादसे में बस ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये हादसा बहुत बड़ा था और बस ने कई लोगों को कुचलते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद की है।

 

Tags :
A major accident in Mumbaia speeding bus crushed many peopleAccidentMaharashtramore than 10 people were seriously injured in the accidentPolicethe bus crushedकई लोगों को रौंदतेतेज रफ्तार बस नेपुलिसबस ने कूचामहाराष्ट्रमुंबई में एक बड़ा हादसामुंबई में बड़ा हादसाहादसाहादसे में 10 से ज्‍यादा लोग गंभीर घायल

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article