नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महाराष्ट्र चुनाव: विनोद तावड़े विवाद में फंसे, बहुजन विकास अघाड़ी ने लगाया पैसे बांटने का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े मुश्किल में फंस गए हैं। बहुजन विकास अघाड़ी ने उन पर विरार में पैसे बांटने का आरोप लगाया है।
08:57 PM Nov 19, 2024 IST | Girijansh Gopalan
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े मुश्किल में फंस गए हैं। बहुजन विकास अघाड़ी ने उन पर विरार में पैसे बांटने का आरोप लगाया है।
चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। लेकिन उससे पहले महाराष्ट्र चुनाव में एक के बाद एक नई खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े भी मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल बहुजन विकास अघाड़ी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने विरार में पैसे बांटे हैं। इसके बाद विरार ईस्ट के विवंत होटल में बहुजन विकास आघाड़ी-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। यहां तक कि बहुजन विकास अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जानकारी के मुताबिक सिटिंग विधायक और उम्मीदवार क्षितिज ठाकुर और उनके साथियों द्वारा शिवसेना शिंदे गुट के नेता को पीटा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियों में दिख रहा है कि विरार होटल में ये मारपीट हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक शख्स को पीटते हुए नजर भी आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्षिति ठाकुर और उनके साथियों ने जिस शख्स की पिटाई की है, उसका नाम सुदेश चौधरी है और वो एकनाथ शिंदे गुट का नेता है।
बता दें कि विनोद तावड़े के साथ वो भी बैठक में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक सुदेश चौधरी पहले बहुजन विकास आघाड़ी में ठाकुर कंपनी में ही था, लेकिन हाल ही में शिंदे गुट शिवसेना ज्वाइन किया है। इस बात से भी ठाकुर कंपनी नाराज है। कहा जा रहा है कि यही वजह है कि क्षितिज ठाकुर खुद चौधरी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला

बता दें कि विरार पूर्व के मनोरीपाड़ा स्थित विवंत होटल में बहुजन विकास अघाड़ी-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई थी। जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर करीब 1 से 1.30 बजे की है। इसमें बहुजन विकास आघाड़ी के हितेंद्र ठाकुर ने विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इसके बाद बहुजन विकास अघाड़ी और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।

क्या लगा आरोप?

वहीं बहुजन विकास अघाड़ी ने आरोप लगाया है कि विनोद तावड़े स्थानीय बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक और कुछ पदाधिकारियों के साथ मतदाताओं को बांटने के लिए 5 करोड़ रुपए लाए थे। वहीं हितेंद्र ठाकुर के बेटे क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने विवंत होटल पर छापा मारा था, जहां विनोद तावड़े ठहरे हुए थे। विनोद तावड़े को बहुजन विकास अघाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। वहीं होटल में उन्हें कुछ पैसे भी मिले थे। इसी दौरान वहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच में बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई थी।

पैसों की एंट्री

जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद विनोद तावड़े कमरे से बाहर चले गये थे। इसके बाद वहां एक बैग में कुछ डायरियां मिली थी। वहीं होटल रूम से जो डायरियां मिली हैं, उनमें से कुछ में पैसों की एंट्री भी है.। ठाकुर ने दावा किया कि होटल में करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक रूपये बांटे गये थे।

चुनाव आयोग करे जांच

वहीं तावड़े ने होटल में पैसा लेकर जाने के आरोप से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए वहां गया था। ताकि उन्हें वोटिंग की प्रक्रिया के बारे में समझा सकें। इस बीच वहां बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा करने लगे थे। जहां तक पैसा बांटने के आरोप का है कि चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए। होटल में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, सभी की जांच करनी चाहिए।

Tags :
Assembly ElectionsAutumn ElectionsBahujan Vikas AghadiBharatiya Janata Party General Secretary Vinod TawdeElection TimeelectionsMaharashtraMaharashtra Assembly ElectionsMaharashtra electionsचुनावचुनावी समयबहुजन विकास अघाड़ीभारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़ेमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावशरद चुनाव

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article