नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

LK ADVANI BHARAT RATNA: मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति मुर्मु ने आडवाणी के घर जाकर किया उनको भारत रत्न से सम्मानित

LK ADVANI BHARAT RATNA: दिल्ली। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत...
06:43 PM Mar 31, 2024 IST | Bodhayan Sharma
LK ADVANI BHARAT RATNA: दिल्ली। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत...

LK ADVANI BHARAT RATNA: दिल्ली। भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुँचीं राष्ट्रपति

भारतीय जनता पार्टी के सबसे महान नेताओं में से एक माने जाने वाले, पार्टी की नींव के नेता कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी को गुमनामी से सत्ता के शिखर तक ले जाने का श्रेय दिया जाता है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी का नाम और ख्याति 1990 के दशक में आडवाणी की गयी रथ यात्रा के बाद संभव हुई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 फरवरी 2024 को लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी और इसको लेकर बधाई भी दी थी। घोषण में नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के सहयोग और आशीर्वाद को लेकर कृतज्ञता भी जाहीर की थी।

सबसे लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी का जिम्मा 

पार्टी की स्थापना से लेकर पार्टी के फलने फूलने और राष्ट्रीय राजनीति में चमकाने वाले लालकृष्ण आडवाणी 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष थे। आडवाणी का लगभग 30 साल का संसदीय करियर रहा। लालकृष्ण आडवाणी पहले गृह मंत्री और फिर अटल के मंत्रिमंडल में उप प्रधान मंत्री थे। बिहारी वाजपेई सरकार (1999-2004) भी थे खास बात यह है कि उनका शेर योगदान राम मंदिर के लिए भी है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया है।

पहले भी टूटा है ये प्रोटोकॉल

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब राष्ट्रपति सम्मानित करने के लिए किसी के घर जाए। इस बार लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। हुआ भी भाजपा के ही प्रथम पंक्ति के नेता अटल बिहारी वाजपेयी के लिए। उनके स्वस्थ्य संबंधी समस्या के चलते ही पूर्व प्रधानमंत्री को उनके घर जाकर ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें: RICHEST MP LIST: देश के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट आ गयी है, 5 बड़े नाम जान लीजिए…

Tags :
BHARAT RATAN LAKRISHNA ADVANIBharat RatnaBHARAT RATNA ALL DEATAILSBHARAT RATNA AWARDSBHARAT RATNA IN 2024BHARAT RATNA LAL KRISHNA ADVANIBHARAT RATNA LISTBharat Ratna LK AdvaniLK ADVANI BHARAT RATNA:ULL LIST OF BHARAT RATNA

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article