Kunal Kamra New Video: 'देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन!,' तोड़फोड़ की वीडियो के साथ कुणाल का नया पोस्ट!

Pushpendra Trivedi
Published on: 25 March 2025 5:52 PM IST
Kunal Kamra New Video: देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन!, तोड़फोड़ की वीडियो के साथ कुणाल का नया पोस्ट!
X

Kunal Kamra New Video: कॉमेडियन कुणाल कामरा के दिए गए बयानों को लेकर सियासत गर्मा गई है। उन्होंने अपने एक शो में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कमेंट किया था। जिसके बाद वे विवादों में आ गए थे। इसके बाद बीएमसी ने उस स्टूडियो द हैबिटेट के अवैध हिस्सों को गिराने का काम शुरू कर दिया। वहीं, स्टूडियो द हेबिटेट पर तोड़फोड़ भी गई। अब कुणाल ने X पर तोड़फोड़ की वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा।

कुणाल कामरा ने शेयर किया वीडियो

कुणाल ने 23 मार्च की रात द हेबिटेट स्टूडियो में हमले का वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में "हम होंगे कंगाल, हम होंगे कंगाल एक दिन" ये गाना चल रहा है। इसमें सारे फुटेज 23 मार्च और 24 मार्च के एडिट कर डाले गए। वीडियो में कुणाल कामरा ने कहा- 'हम होंगे कंगाल एक दिन। मन में अंधविश्वास देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन। होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे दंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन...मन में नाथूराम और हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन। होगा गाय का प्रचार, लेके हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार, एक दिन...जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार हम होंगे कंगाल एक दिन।'

कामरा ने किया था कमेंट

कुणाल ने शो में एकनाथ शिंदे पर कमेंट करते हुए कहा था- 'पहले बीजेपी से शिवसेना बाहर हो गई। फिर शिवसेना से शिवसेना बाहर हो गई। एनसीपी से एनसीपी बाहर आ गई। सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक शख्स ने किया था। वो मुंबई में एक बहुत बढ़िया जिला है, ठाणे वहां से आते हैं। ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आखों में चश्मा हाय। एक झलक दिखलाए कभी गुवाहटी में छिप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए, हाय। मंत्री नहीं वो दलबदलू है और कहा क्या जाए, जिस थाली में खाए उसी में छेद कर जाए।'

'मैं माफी नहीं मांगूंगा'- कुणाल कामरा

कुणाल के इस कमेंट को लेकर विवाद चल रहा है। स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ हुई। इस मामले में कुणाल ने कहा कि उनके खिलाफ की गई किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस और कोर्ट को वे को-ऑपरेट करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा वो बिल्कुल वही है जो अजित पवार (पहले उपमुख्यमंत्री) ने एकनाथ शिंदे (दूसरे उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा था। कामरा ने कहा कि मैं इस भीड़ से नहीं डरता।

यह भी पढ़ें: Kanpur News: पुलिसकर्मी ने कई बार किया रेप, सांप से कटवाया, सुई चुभोई, युवती ने सुनाई दर्दनाक कहानी - पीड़िता
Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story