नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Kolkata Gang Rape: कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पीड़िता की शिकायत पर तीन दरिंदे गिरफ्तार

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म के बाद अब लॉ कॉलेज में गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है।
02:38 PM Jun 27, 2025 IST | Amit
कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म के बाद अब लॉ कॉलेज में गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है।

Kolkata Gang Rape: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्याकांड के बाद कोलकाता में एक अन्य कॉलेज में गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। साउथ कोलकाता में कस्बा लॉ कॉलेज की छात्रा ने गैंगरेप का आरोप (Gang Rape in kolkata) लगाया है। कस्बा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में से 2 कॉलेज के छात्र हैं और एक कॉलेज का पूर्व छात्र है। पुलिस इस मामले में आगामी जांच में जुटी है।

पीड़िता की शिकायत के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, गैंगरेप की घटना 25 जून की है। पीड़िता का आरोप है कि कस्बा लॉ कॉलेज के अंदर शाम 7:30 से 8:50 बजे के करीब उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कस्बा पुलिस ने गुरुवार (26 जून) को तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

BJP ने प्रदेश की ममता सरकार पर बोला हमला

इस मामले में सूबे में सियासत तेज हो गई है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (BJP IT cell chief Amit Malviya on Gang Rape) ने इस घटना को भयावह बताया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का जिक्र करते हुए अमित मालवीय ने कहा है, "पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार जारी है। बीजेपी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सभी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या

बता दें कि, इसी साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (Kolkata Gang Rape) और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद पीड़िता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले ने बंगाल में सियासी भूचाल ला दिया था। आरोपी संजय रॉय को युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़ें: India US Trade Deal: बिग ब्यूटीफुल इवेंट में डोनाल्ड ट्रंप ने दिए भारत के साथ बड़ी ट्रेड डील के संकेत

ये भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का मुंहतोड़ जवाब, बोले- पानी कहीं नहीं जाएगा…

Tags :
Amit Malviya on Gang RapeBJP IT cell chief Amit MalviyaCrime News in KolkataGang Rape in kolkataKolkata court decisionKolkata Crime NewsKolkata Gang RapeKolkata rape caseKolkata Rape case newsRape Case in Kolkataआरजी कर दुष्कर्मआरजी कर मेडिकल कॉलेजकोलकाता में क्राइमकोलकाता में छात्रा से गैंगरेपकोलकाता में लॉ कॉलेज में गैंगरेपजूनियर डॉक्टर से दुष्कर्मलॉ कॉलेज में गैंगरेप

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article