नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलने के दौरान आया हार्ट अटैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
02:01 PM Jun 13, 2025 IST | Amit
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

Karisma Kapoor ex Husband Passed Away: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का इंग्लैंड में 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि जब वह पोलो खेल रहे थे, उसी दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर (Karisma kapoor ex husband Sunjay Kapur) ने करिश्मा कपूर से तलाक के बाद प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी की थी। इन दिनों वह इंग्लैंड में प्रिया सचदेव के साथ रह रहे थे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था ट्वीट

बता दें कि, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संजय कपूर (Karisma Kapoor ex Husband Passed Away) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था। X पर आखिरी पोस्ट  आज, 12 जून को शाम 5 बजे के आसपास अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी थी। उन्होंने X पर लिखा था, "अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की बेहद दर्दनाक खबर मिली। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।"

2003 में हुई थी करिश्मा कपूर से शादी, 2014 में तलाक

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। हालांकि, कुछ ही साल में उनके रिश्ते में दरार आ गई और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे हैं। बेटी समायरा और बेटा कियान। बताया जाता है कि करिश्मा से तलाक के दौरान संजय कपूर ने अपने बच्चों के नाम करोड़ों को बॉन्ड खरीदे थे। ANI की 2016 में आई जानकारी के मुताबिक, संजय कपूर द्वारा खरीदे गए 14 करोड़ के बॉन्ड पर हर महीने 10 लाख रुपये का ब्याज मिलता है।

ये भी पढ़ें: 'मुझे पता नहीं मैं कैसे जिंदा बच गया..." 242 लोगों में अकेले बचे रमेश विश्वास ने क्या-क्या बताया?

ये भी पढ़ें: Israel Attack Iran: इजराइल ने ईरान पर किया सबसे बड़ा हमला! कई न्यूक्लियर साइट और मिसाइलें तबाह, जानिए क्या है ऑपरेशन राइजिंग लॉयन?

Tags :
Karisma Kapoor ex HusbandKarisma Kapoor ex Husband NewsKarisma Kapoor ex Husband Passed AwayKarisma kapoor ex husband Sunjay KapurPolo Player Sunjay KapurSunjay Kapur died in the UKSunjay Kapur First WifeSunjay Kapur Heart AttackSunjay Kapur Net WorthSunjay Kapur Passed AwaySunjay Kapur Third WifeWho Was Sunjay Kapurकरिश्मा कपूर संजय कपूरकरिश्मा के पूर्व पति संजय कपूरबॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूरसंजय कपूरसंजय कपूर का निधनसंजय कपूर की शादीसंजय कपूर की शादी की संपत्तिसंजय कपूर की शादी के बच्चे

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article