नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

जब दिल में जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं! दिव्यांग शख्स ने व्हीलचेयर पर कर डाली बंजी जंपिंग, गौतम अडानी ने शेयर किया VIDEO

'अडानी ग्रुप के कर्मचारी के मेहता ने व्हीलचेयर पर रहते हुए ऋषिकेश में बंजी जंपिंग कर दी। गौतम अडानी ने भी उनकी तारीफ की। देखें ये जबरदस्त कहानी!'
08:47 PM Mar 27, 2025 IST | Girijansh Gopalan
'अडानी ग्रुप के कर्मचारी के मेहता ने व्हीलचेयर पर रहते हुए ऋषिकेश में बंजी जंपिंग कर दी। गौतम अडानी ने भी उनकी तारीफ की। देखें ये जबरदस्त कहानी!'
featuredImage featuredImage

कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों, तो कोई भी मुश्किल आपको रोक नहीं सकती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अडानी ग्रुप के कर्मचारी के मेहता ने, जिन्होंने व्हीलचेयर पर रहते हुए बंजी जंपिंग कर डाली। जी हां! आपने सही सुना। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन के मेहता ने अपनी सीमाओं को लांघते हुए वो कर दिखाया, जिसे करने से आम इंसान भी कई बार डर जाता है। ऋषिकेश के मशहूर बंजी जंपिंग पॉइंट से के मेहता ने छलांग लगाई और वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। जब उन्होंने ऊंचाई से जंप मारी, तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा।

गौतम अडानी भी हुए इंप्रेस, शेयर किया खास पोस्ट

के मेहता के इस कारनामे की चर्चा हर तरफ हो रही है। खुद गौतम अडानी ने उनकी तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा-
"ज्यादातर लोग रोमांच के लिए ऐसा करते हैं। हमारे अपने अडानी के कर्मचारी के मेहता ने यह बयान देने के लिए किया।"

इतना ही नहीं, गौतम अडानी ने आगे लिखा-

"ऋषिकेश की ऊंचाइयों से, अपनी व्हीलचेयर पर बंधे के ने एक ऐसी छलांग लगाई जिसने दुनिया को बता दिया, कोई भी बाधा, कोई भी डर, इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकता। के, आप सिर्फ हमें प्रेरित ही नहीं करते, आप अदानियन होने का मतलब फिर से परिभाषित करते हैं। हम करके दिखाते हैं।"
गौतम अडानी के इस ट्वीट के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। हर कोई के मेहता की हिम्मत को सलाम कर रहा है।

 

सोशल मीडिया पर बजी तालियां, यूजर्स बोले- 'हम करके दिखाते हैं'

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो सामने आया तो लोगों की प्रतिक्रिया देखते ही बन रही थी। हजारों यूजर्स ने इसे लाइक और शेयर किया। कुछ लोगों ने लिखा कि "बंजी जंपिंग वैसे ही हिम्मत का खेल है, लेकिन व्हीलचेयर पर ये करना हौसले की हद पार करने जैसा है।"

एक यूजर ने लिखा-
"हम अडानी ग्रुप वाले कहते नहीं, करके दिखाते हैं! के मेहता ने यही साबित कर दिया।"
एक और यूजर बोले-
"क्या बात है के मेहता! आपने हम सभी का हौसला बढ़ा दिया।"

बंजी जंपिंग करना कितना खतरनाक?

बंजी जंपिंग एक ऐसा एडवेंचर स्पोर्ट है, जहां इंसान ऊंचाई से रस्सी के सहारे नीचे छलांग लगाता है। यह बेहद रोमांचक तो होता ही है, लेकिन जोखिम भरा भी होता है। खासकर व्हीलचेयर पर होने के बावजूद इसे करना किसी चमत्कार से कम नहीं। के मेहता की हिम्मत और जुनून ने यह दिखा दिया कि अगर जज्बा हो, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती। उनकी इस छलांग ने हजारों लोगों को प्रेरित किया है और यह वीडियो अभी भी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:निखिल कामथ ने मांगी Perplexity AI में इंटर्नशिप, अरबपति होकर भी सीखने की भूख!

Tags :
Adani EmployeeADANI GROUPAdventure SportsGautam adaniInspirational StoryK Mehta Bungee JumpingRishikesh Bungee JumpSocial Media Reactionsviral videoWheelchair Adventureअडानी कर्मचारीअडानी ग्रुपऋषिकेश बंजी जंपएडवेंचर स्पोर्ट्सके मेहता बंजी जंपिंगगौतम अडानीप्रेरणादायक कहानीवायरल वीडियोव्हीलचेयर एडवेंचरसोशल मीडिया रिएक्शन

ट्रेंडिंग खबरें