Jagannath Rath Yatra: आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंचे पुरी
Jagannath Rath Yatra 2025: देशभर में आज (शुक्रवार, 27 जून को) भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। तीन भव्य रथों में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की सवारी निकाली जाती है। भगवान जगन्नाथ की रथ खींचना बेहद ही फलदायी माना जाता है। यही वजह है कि इस रथ यात्रा में देश दुनिया के लाखों भक्त शामिल होते हैं। रथ यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्ति, नृत्य और सांस्कृतिक रंगों में डूबा नजर आता है।
#WATCH | पुरी, ओडिशा: भगवान जगन्नाथ, उनके भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की गुंडिचा मंदिर तक की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा आज से शुरू होगी, जहां देवता एक सप्ताह तक निवास करते हैं और फिर श्री जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं। pic.twitter.com/fFXfrjbcCL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
रथ यात्रा से पहले सोने के झाड़ू से सफाई
पुरी धाम में सुबह 6 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से भगवान को रथ पर बिठाने की धार्मिक विधियां शुरू की गई। 1 बजे दोपहर को भगवान को रथ पर विराजमान करवाया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले लगभग 3 बजे पुरी राजपरिवार के गजपति रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) के मार्ग पर बुहारा (सोने के झाड़ू से सफाई) लगाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ गुंडिचा मंदिर के लिए निकलेंगे।
#WATCH | ओडिशा: आज से शुरू होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/I1zXERR2HH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
अहमदाबाद में मंगला आरती रथ यात्रा की शुरुआत
अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनका परिवार शामिल हुआ। इस दौरान भगवान को खिचड़ी का भोग लगाया गया। 7 बजे के बाद रथ यात्रा की शुरुआत हुई। अहमदाबाद में भगवान को सुबह 5 से 6 बजे तक तीनों मूर्तियों को रथ पर बैठाया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत की। इसमें रथ के आगे सोने की झाड़ू लगाई गई। रात करीब 8:30 बजे भगवान वापस मंदिर में लौटेंगे। पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ शाम को 4 बजे खींचे जाएंगे।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री जगन्नाथजी मंदिर में मंगल आरती की और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।#RathYatra pic.twitter.com/CtUxvF5dQ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में 2 हाथी बेकाबू
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल 2 हाथी अचानक बेकाबू हो गए, जिसके चलते यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। रथ यात्रा में अभी किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हाथी बीच सड़क पर इधर से उधर भागता नजर आ रहा है। हालांकि, महावत उसे काबू करने की कोशिश भी कर रहा है, लेकिन हाथी तेजी से भीड़ के बीच से आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि, अहमदाबाद में भगवना जगन्नाथ की रथ यात्रा में 18 हाथियों का दल शामिल किया गया है।
#WATCH अहमदाबाद, गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज से भगवान जगन्नाथ की 148वीं रथयात्रा शुरू होने पर श्री जगन्नाथजी मंदिर में रथ खींचने के लिए अन्य लोगों के साथ शामिल हुए। pic.twitter.com/O0m9kxRIxK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में बीजेपी सांसद संबित पात्रा शामिल
जगन्नाथ रथ यात्रा पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। आज भगवान रथ पर बैठकर अपनी मौसी गुडिंचा के मंदिर जाएंगे, वे 3 किलोमीटर की यह यात्रा रथ पर तय करेंगे। ओडिशा की, सनातन की कितनी सुंदर परंपरा है कि भगवान स्वयं भक्त के द्वार पर जाते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"
#WATCH | पुरी, ओडिशा: जगन्नाथ रथ यात्रा पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होने जा रही है... आज भगवान रथ पर बैठकर अपनी मौसी गुडिंचा के मंदिर जाएंगे, वे 3 किलोमीटर की यह यात्रा रथ पर तय करेंगे। ओडिशा की, सनातन की कितनी सुंदर परंपरा है कि भगवान… pic.twitter.com/Kgmg7maIXe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
रथ यात्रा के लिए कई एजेंसियां तैनात
NDRF डिप्टी कमांडेंट नवीन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "रथ यात्रा के लिए कई एजेंसियां यहां तैनात हैं, इसी कड़ी में NDRF भी तैनात है जो किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम है, हमारे जवान हर तरह से प्रशिक्षित हैं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमने 4 मॉक ड्रिल की हैं, इसके साथ ही हमने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया है।"
#WATCH | पुरी, ओडिशा: NDRF डिप्टी कमांडेंट नवीन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "रथ यात्रा के लिए कई एजेंसियां यहां तैनात हैं, इसी कड़ी में NDRF भी तैनात है जो किसी भी आपदा से निपटने में सक्षम है, हमारे जवान हर तरह से प्रशिक्षित हैं... जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमने 4 मॉक… pic.twitter.com/ZghT1RrzIg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान?
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, महाप्रभु के आशीर्वाद से पूरा विश्व शांतिमय और प्रगतिशील हो।"
#WATCH | पुरी, ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, महाप्रभु के आशीर्वाद से पूरा विश्व शांतिमय और प्रगतिशील हो..." https://t.co/qp7dkcFUL9 pic.twitter.com/8ULPwL49Gd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
रथ यात्रा को लेकर पुलिस वाहिनी अलर्ट
पुरी DM सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, पहंडी कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, रात से ही सभी पुलिस वाहिनी अलर्ट पर है... रथ यात्रा के लिए काफी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। हम आशा करेंगे कि रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीक से होगी।"
#WATCH | पुरी, ओडिशा: पुरी DM सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने रथ यात्रा की तैयारियों पर कहा, "सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, पहंडी कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा... सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, रात से ही सभी पुलिस वाहिनी अलर्ट पर है... रथ यात्रा के लिए काफी संख्या में फोर्स को… pic.twitter.com/e3ZNmY4opE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
रथ यात्रा में एम्बुलेंस के लिए विशेष कॉरिडोर
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर ओडिशा के पुरी में RSS के स्वयंसेवकों ने रथ यात्रा में एम्बुलेंस के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाने में मदद की, यहां हज़ारों लोग एकत्रित हुए हैं। पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, रैपिड एक्शन फोर्स और RSS के स्वयंसेवकों सहित कई एजेंसियां आज पुरी जगन्नाथ यात्रा में भाग लेने वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं।
#WATCH | Puri, Odisha | RSS volunteers help create a special corridor for ambulances transporting devotees who need medical attention at the Rath Yatra, where thousands have gathered
Multiple agencies, including the Police, the National Disaster Response Force, the Rapid Action… pic.twitter.com/wcyqJ8c7U3
— ANI (@ANI) June 27, 2025
ये भी पढ़ें: Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को जरूर चढ़ाएं ये 5 भोग, होगी मनोकामना पूर्ण
ये भी पढ़ें: Friday Remedies: शुक्रवार के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 काम, रुष्ट हो जाएंगी मां लक्ष्मी
.