नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

‘कुछ कुछ होता है’ गाने का जादू, इंडोनेशिया डेलिगेशन ने राष्ट्रपति भवन में बांधा समा, देखें वीडियो

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के सम्मान में एक भोज आयोजित किया। इस भोज में देखने को मिला अजब नजारा।
01:39 PM Jan 26, 2025 IST | Vyom Tiwari

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो इस बार भारत के गणतंत्र दिवस के खास मेहमान हैं। भारत पहुंचने पर, उनके सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में एक शानदार भोज का आयोजन किया। इस भोज में राष्ट्रपति सुबियांटो के साथ इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था, जिसने अपने खास अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

'कुछ कुछ होता है' को गाकर महफिल में भरा रंग

इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री प्रबोवो सुबियांटो के साथ एक डेलिगेशन ने बॉलीवुड के फेमस गाने 'कुछ कुछ होता है' को गाकर महफिल में रंग भर दिया। इस गाने को वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब एंजॉय किया और उनका खुशी से लुत्फ उठाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

राष्ट्रपति प्रबोवो के लिए राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन

76वें गणतंत्र दिवस पर भारत के मेहमान बने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को राष्ट्रपति भवन में भोज पर आमंत्रित किया गया। वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे। भोज से पहले, इंडोनेशियाई डेलिगेशन ने शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का गाना गाया, जो सभी के लिए एक खास पल था।

प्रंबानन मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि बने हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के नेतृत्व में एक द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों पर गहरी चर्चा हुई।

इसके अलावा, भारत ने इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव रखा है। यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक महत्व वाला मंदिर है, और इस प्रस्ताव पर आगे बात की जाएगी।

भारत-इंडोनेशिया की दोस्ती से चीन को क्यों हुई टेंशन

भारत और इंडोनेशिया के बीच दोस्ती अब चीन के लिए चिंता का कारण बन गई है। पीएम मोदी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर वैश्विक चिंता के बीच कहा कि, 'हम इस बात पर सहमत हैं कि नौवहन की स्वतंत्रता अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार सुनिश्चित की जानी चाहिए।' उन्होंने यह भी बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच हुए समुद्री सुरक्षा समझौते से अपराध रोकने, खोज-बचाव और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ेगा।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
2025 Republic DayBollywood Song Republic DayChina Concern India IndonesiaChina Tension India IndonesiaIndia Indonesia FriendshipIndia Indonesia RelationsIndonesia President IndiaIndonesia President Republic DayPrambanan TemplePrambanan Temple ProposalProbowo Subianto Bollywood SongProbowo Subianto India Visitrepublic day celebrationrepublic day indiaShahrukh Khan Song

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article