Indian Navy: अरब सागर में उतरे भारत के 'शिकारी', पाकिस्तान की कांप जाएगी रूह!
Indian Navy: पहलगाम हमले के बाद भारत फुल एक्शन मोड में आ गया है। भारतीय सेना को सरकार की तरफ से खुली छूट मिल गई है, जिसके बाद तीनों सेनाएं तैयारी में जुट गई हैं। बीते दिन भारत की भारतीय नौसेना ने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात किया था। अब नौसेना अरब सागर में कड़ा अभ्यास कर रही हैं। किसी भी असामान्य गतिविधि के लिए युद्धपोत को सतर्क किया गया। इस अभ्यास को लेकर रक्षा सूत्रों ने कहा है कि नौसेना का ये अभ्यास गुजरात तट के पास अरब सागर में 3 मई तक चलेगा।
सेना का चल रहा अभ्यास
भारतीय तटरक्षक पोत भी गुजरात तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के निकट क्षेत्रों में तैनात हैं। बता दें कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में कई एंटी शिप और एंटी एयरक्राफ्ट के जरिए फायरिंग की गई। ऐसे में भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। ताकि, दुश्मनों के किसी भी चाल को खत्म किया जा सके। इससे पहले भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने विध्वंसक जहाज आईएनएस सूरत से सफल मिसाइल परीक्षण किया था। मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली इस मिसाइल ने समुद्र में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था। यह प्रदर्शन भारतीय नौसेना की तेज और सटीक जवाबी क्षमता की महज एक नुमाइश था जिसने दुश्मनों को सीधा मैसेज भेजा था।
सुला दी थी मौत की नींद
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें आंतकवादियों ने पहलगाम में घूमने के लिए गए पर्यटकों का नाम पूछ- पूछ कर 26 लोगों को मौत की नींद सुला दी थी। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है। पीएम मोदी ने दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाने की बात कही थी जिसके बाद लगातार तीनों सेनाएं कड़ा अभ्यास कर रही है। भारत के अटैकिंग मोड को देखते हुए पाकिस्तान में दहशत का माहौल हैं, पाक रेंजर्स पोस्ट छोड़कर भागने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'PM मोदी फाइटर, कश्मीर में जल्द...' पहलगाम पर क्या बोले रजनीकांत ?
यह भी पढ़ें: 'अबकी बार घुसकर मारना नहीं, सीधा घुसके बैठ जाओ', ओवैसी के बोल सुन ठनक जाएगा पाकिस्तान का माथा