हैप्पीनेस इंडेक्स से लेकर सुरक्षा तक, इन मामलों में भारत से आगे निकला पाकिस्तान!

पाकिस्तान हमेशा भारत से पीछे दिखता है, लेकिन कुछ ग्लोबल रिपोर्ट्स कहती हैं कि वो कुछ मामलों में हमसे आगे है! हैप्पीनेस इंडेक्स और सेफ्टी रैंकिंग में पाकिस्तान को भारत से ऊपर रखा गया है। जानिए पूरा सच!

Girijansh Gopalan
Published on: 1 April 2025 6:31 PM IST
हैप्पीनेस इंडेक्स से लेकर सुरक्षा तक, इन मामलों में भारत से आगे निकला पाकिस्तान!
X
जब भी पाकिस्तान का नाम आता है, तो सबसे पहले दिमाग में आतंकवाद, गरीबी और अस्थिरता जैसी बातें आती हैं। आखिर आए भी क्यों न! हाल के सालों में वहां का हाल किसी से छिपा नहीं है। आए दिन आतंकी हमले, भयंकर महंगाई और बदहाल अर्थव्यवस्था की खबरें आती रहती हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ मामलों में पाकिस्तान भारत से बेहतर स्थिति में है। हैप्पीनेस इंडेक्स हो या फिर नागरिक सुरक्षा, कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में पाकिस्तान को भारत से ऊपर रखा गया है। अब ये कैसे संभव है? चलिए, जानते हैं इस बारे में!

आबादी ही बड़ा फैक्टर है!

भारत और पाकिस्तान की तुलना करने से पहले आबादी का अंतर समझना जरूरी है। पाकिस्तान की कुल आबादी, भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के बराबर है। जबकि भारत पूरी दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन चुका है। रैंकिंग सिस्टम अक्सर किसी देश की कुल जनसंख्या और सर्वे के सैंपल साइज पर निर्भर करता है। इसलिए कभी-कभी कम आबादी वाले देशों को बड़े देशों से बेहतर रैंकिंग मिल जाती है।

हैप्पीनेस इंडेक्स में पाकिस्तान हमसे आगे!

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ जारी किया था, जिसमें 147 देशों की लिस्ट बनाई गई थी। इस लिस्ट में दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड बना। लेकिन अब झटका खाने के लिए तैयार हो जाइए! इस लिस्ट में भारत को 118वां स्थान मिला, जबकि पाकिस्तान 109वें स्थान पर है। यानी पाकिस्तान भारत से 9 पायदान ऊपर है। यह तब है जब पाकिस्तान में आर्थिक संकट, आतंकवाद और महंगाई चरम पर है।

अब यह कैसे हुआ?

इसका जवाब फिर वही है – वहां की जनसंख्या भारत से बहुत कम है और छोटे देशों को ऐसी लिस्ट में ज्यादा फायदा मिलता है। साथ ही, वहां की जनता का सरकार से अपेक्षाएं भी सीमित होती हैं।

सुरक्षा में भी पाकिस्तान हमसे आगे?

ये सुनकर भी थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट में भी पाकिस्तान भारत से बेहतर स्थिति में दिखाया गया है। इस रिपोर्ट में भारत को 66वां स्थान मिला है, जबकि पाकिस्तान को 65वां। अब ये समझना जरूरी है कि सुरक्षा का मतलब सिर्फ आतंकवाद या बड़े अपराध नहीं होता। इस इंडेक्स में ट्रैफिक, पब्लिक सेफ्टी, सड़क दुर्घटनाओं, छोटे अपराधों और पुलिस रिस्पांस जैसी चीजों को भी देखा जाता है। पाकिस्तान की जनता की अपेक्षाएं भारत की जनता से कम हो सकती हैं, और यह भी रैंकिंग को प्रभावित करता है।

ये रैंकिंग क्या सच में कुछ साबित करती हैं?

अगर आप इन रिपोर्ट्स को देखेंगे, तो लगेगा कि भारत की हालत बहुत खराब है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से कहीं मजबूत है। भारत की टेक्नोलॉजी और डेवलपमेंट का कोई मुकाबला नहीं है। भारत की मिलिट्री पावर दुनिया की टॉप 5 आर्मी में गिनी जाती है। भारत में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पाकिस्तान से कहीं बेहतर है। यानी ये रिपोर्ट्स सिर्फ एक खास नजरिए से बनाई जाती हैं और इन्हें देखकर पूरी सच्चाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ये भी पढ़ें:Viral: प्यार में मिले धोखे से परेशान शख्स ने बकरी से रचाई शादी
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story