नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Gold Smuggling In India: हर महीने जब्त होता है 400 किलो सोना, जानिए क्या है पूरा खेल?

भारत में हर महीने 400 किलो सोना जब्त होता है, असली आंकड़ा अधिक हो सकता है। हाल ही में अभिनेत्री रान्या राव 14 किलो सोने संग गिरफ्तार हुई थीं।
02:09 PM Mar 06, 2025 IST | Rohit Agrawal
भारत में हर महीने 400 किलो सोना जब्त होता है, असली आंकड़ा अधिक हो सकता है। हाल ही में अभिनेत्री रान्या राव 14 किलो सोने संग गिरफ्तार हुई थीं।
featuredImage featuredImage

Ranya Rao gold smuggling Case: भारत में गोल्ड स्मगलिंग एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हाल ही में साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव 14 किलो गोल्ड के साथ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं। बता दें कि भारत में हर महीने करीब 400 किलो सोना जब्त किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ वह हिस्सा है जो पकड़ा जाता है। असली तस्करी (Gold Smuggling In India) का आंकड़ा तो इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। आइए, आंकड़ों और तथ्यों के जरिए समझते हैं कि यह तस्करी का खेल कैसे काम करता है।

क्या है रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस?

हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14 किलो सोने के साथ गिरफ्तार  किया गया था।उनके घर से 2.1 करोड़ रुपये के गहने और 2.7 करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए। यह मामला सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, क्योंकि भारत में सोने की तस्करी का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। यह नेटवर्क इतना मजबूत है कि पुलिस, कस्टम और जांच एजेंसियों की नजर से बच जाता है।

संबंधित खबर:Ranya Rao: 14.8 KG सोने की तस्करी में पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, जानें उनके बारे में सब कुछ

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत

भारत दुनिया में सोना खरीदने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। साल 2020-21 में भारत ने करीब 2.87 लाख करोड़ रुपये का सोना खरीदा था, जो 2021-22 में बढ़कर 3.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। यहां सोना न केवल निवेश का जरिया है, बल्कि परंपरा और संस्कृति का भी हिस्सा है।

कहां से आता है सोना?

सोने की तस्करी (Gold Smuggling In India) मुख्य रूप से म्यांमार, बांग्लादेश, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका से होती है। आंकड़ों के मुताबिक, 37% सोना म्यांमार से, 7% बांग्लादेश से, 20% मिडिल ईस्ट से और 36% अन्य देशों से तस्करी के जरिए भारत आता है।

हर साल भारत में कितना सोना जब्त होता है?

बता दें कि हर साल भारत में एक बड़े स्केल पर सोने की तस्करी का काम होता है। जिसके चलते बड़ी मात्रा में गोल्ड पकड़ा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में औसतन, हर महीने करीब 400 किलो सोना जब्त किया जाता है। साल दर साल भारत में कितना गोल्ड जब्त किया गया–

वर्षजब्त सोना (किलो)अनुमानित कीमत (₹ करोड़)
2021-22833.07405
2022-231452750
2023-2448002500

तस्कर कैसे बचते हैं?

तस्करों का नेटवर्क (Gold Smuggling In India) इतना मजबूत है कि वे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर सख्त स्कैनिंग के बावजूद बच निकलते हैं। वे सोने को छिपाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं, जैसे कपड़ों, जूतों और यहां तक कि शरीर के अंदर भी सोना छिपाया जाता है।

इन मार्गों से होती है तस्करी

हवाई मार्ग: 36% तस्करी हवाई मार्ग से होती है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स तस्करी के प्रमुख केंद्र हैं।

समुद्री मार्ग: 9% तस्करी समुद्री मार्ग से होती है।

सीमावर्ती इलाके: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सोने की तस्करी सबसे ज्यादा होती है।

जब्त सोने का क्या होता है?

बता दें कि अगर सोना वैध है और उसके दस्तावेज मौजूद हैं, तो उसे मालिक को वापस कर दिया जाता है। वहीं अगर सोना अवैध है या तस्करी के जरिए लाया गया है, तो उसे भारत सरकार के राजकोष या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास भेज दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:

पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध! क्या भगवंत मान की जंग होगी कामयाब?

दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार को लेकर तनाव बढ़ा, घरों में लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर्स, पुलिस सतर्क

Tags :
Customs SeizureGold SeizureGold Smuggling IndiaGold TraffickingIllegal Gold TradeIndia economyRanya Rao ArrestSmuggling Routes

ट्रेंडिंग खबरें