• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

धनबाद में छुपी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, ATS और बंगाल पुलिस ने पांच संदिग्धों को धर दबोचा

धनबाद में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई, पांच संदिग्धों को ATS और पुलिस ने हिरासत में लिया
featured-img

Illegal Gun Factory Raid: झारखंड में बुधवार देर रात छापेमारी में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बीती रात धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

यहां एक झोपड़ी में महीनों से हथियार बनाने का काम चल रहा था। दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किये हैं। इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।  (Illegal Gun Factory Raid) इस संबंध में बताया गया कि यह कार्रवाई आधी रात तक चली है। इसे लेकर सबसे पहले बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि महुदा के सिंगड़ा बस्ती में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। इस फैक्ट्री में मुंगेर के कारीगरों की मदद से हथियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा है।

जानिए कैसे हुआ गन फैक्ट्री का खुलासा

वहीं, सूचना के आधार पर बंगाल एटीएस और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने स्थानीय निवासी मुर्शिद अंसारी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जब घर खुलवाकर जांच शुरू की गयी, तो पुलिसवाले चौक गये। झोपड़ी में पिस्तौल बनाने का काम चल रहा था। मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनानेवालों से उनके सामने पिस्टल बनाने को कहा।पकड़े गये लोगों ने एक घंटे के अंदर ही चार पिस्तौल बना डाली।

झोपड़ी में चल रही थी गन फैक्ट्री

बताया गया कि यह गन फैक्ट्री मुर्शीद अंसारी के घर होते हुए एक लंबी गली पार करने के बाद दूर की एक झोपड़ी में चल रही थी। पुलिस छापेमारी में डेढ़ दर्जन निर्मित, 70-80 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किये गये। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री और गोलियां भी जब्त हुई हैं। पुलिस बोरों में भरकर सामान थाना ले आयी। छापेमारी में महुदा, कतरास, सहित कई अन्य थानों की पुलिस भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें:

48 घंटे, 4 राज्य, 50,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स: कैसे PM मोदी ने सेट किया विकास का नया रिकॉर्ड?

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, मरीज बढ़े 1200 से ज्यादा, 12 मौतें दर्ज…स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट पर

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज