नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

धरती पर कैसे आया सोना? किसने खोजी सोने की खान? इस धनतेरस जानिए गोल्ड से जुड़ी कई इंटरेस्टिंग बातें!

रिसर्च की मानें तो दशकों तक कई सारे भूमंडलीय पिंड धरती से टकराते रहे थे। करीब 4 बिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर कुछ उल्कापिंड गिरे। इन उल्कापिंडों के साथ धरती पर सोना और प्लेटिनम भी आया।
05:32 PM Oct 29, 2024 IST | Shiwani Singh

हर साल धनतेरत ( Dhanterash 2024) के मौके पर लाखों लोग सोना ( Gold) खरीदते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि धनतेरस पर सोने के आभूषण या सामान खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा शादी-विवाह के सीजन में भी सोने की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ये सोना कहां से आया ? इसकी खोज किसने की? या फिर 'सोना' सोना बना कैसे?

कहां से आया सोना?

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भूकंप के आने से सोने के बनने की संभावना बढ़ जाती है। भूकंप के दौरान धरती के क्रस्ट में छोटे-छोटे गड्ढे बन जाते हैं। जिसमें सोने और सिलिकेट मिनरल्स तरल प्रदार्थ के रूप में भर जाते हैं। यही सोना बनाते हैं।

नासा (NASA) के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में सोने को लेकर कई हैरान करने वाली बातें बताई हैं। ‘एस्ट्रोनॉमी’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि जब धरती बनी तो इस दौरान यहां पर सोना नहीं था। वैज्ञानिकों के रिसर्च की मानें तो दशकों तक कई सारे भूमंडलीय पिंड धरती से टकराते रहे थे। करीब 4 बिलियन वर्ष पहले पृथ्वी पर कुछ उल्कापिंड गिरे। इन उल्कापिंडों के साथ धरती पर सोना और प्लेटिनम भी आया।

रिसर्च के मुताबिक, जिस समय धरती पर सोना आया था, उस समय को साइंस की भाषा में ‘लेट अक्रीशन’ कहा जाता है। इस तरह धरती पर सोना उल्कापिंडों के माध्यम से आएं। यही वजह है कि सोना को ‘स्पेस धातु’ भी कहा जाता है। साइंस की किताब में ये शब्द आपको देखने को मिल जाएगा।

एक मजदूर ने खोजी सोने की खान

ऑस्ट्रेलिया के एक मजदूर जॉर्ज हैरिसन ने वर्ष 1885 में सोने की खान का पता लगाया था। दरअसल, जॉर्ज हैरिसन दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में अपना घर बना रहा था। घर बनाने के लिए उसने खुदाई शुरु की तो, उसी दौरान उसे सोने की खदानों का पता चला।

अब तक 1,87,200 टन सोना निकाला जा चुका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अनुमान है कि दुनिया में जितना भी सोना है, उसका 20वां हिस्सा निकाला जा चुका है। गोल्डडॉटओआरजी के मुताबिक दुनिया में अब तक 1,87,200 टन सोना निकाला जा चुका है। वहीं, दुनिया में सोने की सबसे बड़ी खदानें दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और चीन में सोने की बड़ी खदानें पाई जाती हैं।

लगभग 50 फीसदी सोने का इस्तेमाल गहने बनाने में!

सोने को लोग स्टेटस सिंबल की तरह देखते हैं। जिसके पास जिसना सोना वह उसना ही अमीर कहलाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जितना भी सोना खदानों से निकाला जा चुका है उसका लगभग 50 फीसदी गहने बनाने में इस्तेमाल होता है। बता दें कि दुनिया में 1 टन का सबसे बड़ा सोने का सिक्का ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया है।

ये भी पढेंः

Dhanterash 2024: धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं, तो अपने मोबाइल से ऐसे करे नकली सोने-चांदी की पहचान

Dhanteras 2024 Celebration: आज देश भर में रहेगी धनतेरस की धूम, जानें अपने शहर में खरीदारी का मुहूर्त

Tags :
Dhanteras 2024Facts About Goldgoldgold minesHow Did Gold Arrive on Earthknow adout goldWho Discovered Gold Minesकहां से आया सोनागोल्डधनतेरसधनतेरस 2024सोनासोना कैसे बना

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article