Haryana Assembly Election: क्या हरियाणा में कांग्रेस-आप में होगा गठबंध? लेकिन 20 सीटों पर फंसा है पेंच

Shiwani Singh
Published on: 3 Sept 2024 8:22 PM IST
Haryana Assembly Election: क्या हरियाणा में कांग्रेस-आप में होगा गठबंध? लेकिन 20 सीटों पर फंसा है पेंच
X
Haryana Congress and AAP Alliance! कांग्रेस और आम आमदी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का मन बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों दल जल्द ही गठबंधन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आप सांसद राघव चड्डा और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बीच बातचीत होने वाली है। दोनों नेताओं की बैठक मंगलवार रात या बुधवार को हो सकती है। आप ने कांग्रेस से 20 सीटों की डिमांड की बता दें कि हरियाणा में चुनाव साथ लड़ने के लिए आप ने कांग्रेस से 20 सीटों की डिमांड की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने गठबंधन पर बातचीत के लिए एक मिनी कमेटी बनाई है। इस कमेटी में दीपक बाबरिया, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अजय माकन होंगे। ये कमेटी उन 12 सीटों पर अपनी रिपोर्ट भी पेश करेगी जहां कांग्रेस के भीतर उम्मीदवारों को लेकर झगड़ा हो रहा है।
5 अक्टूबर चुनाव, नतीजे 8 अक्टूबर
बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने वाले हैं और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस और आप राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी INDIA ब्लॉक का हिस्सा हैं। दोनों ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने नौ सीटों पर और आप ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था। कुमारी शैलजा ने क्या कहा था...
पिछले महीने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है और चुनाव अकेले लड़ेगी। केजरीवाल ने क्या कहा था... इस साल की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर अपनी ताकत के बल पर चुनाव लड़ेगी। ये भी पढ़ेंः PM Modi Brunei-Singapore Visit: पीएम मोदी ब्रुनेई-सिंगापुर दौरे पर रवाना, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा?
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story