नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

न्यूजीलैंड में नए साल का आगाज, ऑकलैंड में जोरदार जश्न के साथ 2025 का स्वागत

2025 का स्वागत करने का मौका सबसे पहले किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप को मिला। इसके बाद न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के बीच नए साल का आगाज हुआ।
06:12 PM Dec 31, 2024 IST | Shiwani Singh
2025 का स्वागत करने का मौका सबसे पहले किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप को मिला। इसके बाद न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के बीच नए साल का आगाज हुआ।

पूरी दुनिया नए साल (happy new year 2025) का बेसबरी से इंतजार कर रही है। लेकिन 2025 का स्वागत करने का मौका सबसे पहले किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप (kiritimati island) को मिला। इसके बाद न्यूजीलैंड (new zealand)  में आतिशबाजी के बीच नए साल का आगाज हुआ। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 2025 के स्वागत के साथ जमकर आतिशबाजी हुई। ऑकलैंड के फेमस क्लॉक टावर रोशनी से जगमगाता नजर आया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

भारत में आज रात 12 बजते ही मनेगा नए साल का जश्न

भारत के लोग आज रात 12 बजते ही नए साल का जश्न (new year celebration auckland) मनाएंगे। घड़ी में जैसे ही 12 बजेंगे वैसे ही भारत के लोग 2024 को अलवीदा कर 2025 का स्वागत करेंगे। बता दें कि दुनिया में असग-अलग टाइम जोन के कारण दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग समय पर नया साल मनाया जाता है।

भारत से पहले 41 देश में मनेगा नए साल का जश्न

साल 2025 का स्वागत सबसे पहले किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप में हुआ। किरिबाती के बाद न्यूजीलैंड (new zealand new year), ऑस्ट्रेलिया, समोआ, टोंगा, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ क्षेत्र, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया समेत 41 ऐसे देश है, जहां भारत से पहले नए साल का जश्न (first country to celebrate new year) मनाया जाता है।

अलग-अलग समय पर क्यों मनाया जाता है न्यू ईयर

दुनिया के अलग-अलग देश भिन्न-भिन्न समय पर न्यू ईयर मनाते हैं। इसके पीछे की वजह पृथ्वी का रोटेशन है। दरअसल, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टाइम जोन अलग होता है। दुनिया को प्रत्येक देशांतर के आधार पर 24 टाइम जोन में बांटा गया है। सभी देशों का अपना-अपना स्टैंडर्ड टाइम है। यही वजह है कि दुनिया में जितने भी देश हैं, वे नए साल का स्वागत भी अलग-अलग समय पर करते हैं। बता दें कि भारत इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के मुताबिक चलता है, जो कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (UTC 5:30) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।

ये भी पढ़ेंः 

Tags :
first country to celebrate new yearfirst new year countrykiritimati islandnew year celebration aucklandNew Zealandnew zealand new yearwhich country celebrates new year first

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article