Haj Yatra 2025: कितने लोग कर सकेंगे इस साल की हज यात्रा ? भारत सरकार ने दी जानकारी

Haj Yatra 2025 सऊदी अरब ने 2025 के लिए भारत का हज कोटा तय कर दिया है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के इस साल के हज कोटे की जानकारी दी।

Vyom Tiwari
Published on: 10 Dec 2024 11:07 AM IST
Haj Yatra 2025: कितने लोग कर सकेंगे इस साल की हज यात्रा ? भारत सरकार ने दी जानकारी
X
Haj Yatra 2025: हज जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि कितने लोग इस साल (2025) में हज यात्रा कर सकेंगे। सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जानकारी दी कि सऊदी अरब ने 2025 के लिए 1,75,025 भारतीय तीर्थयात्रियों का हज कोटा निर्धारित किया है। यह कोटा भारतीय हज समिति और हज समूह आयोजकों (HGO) के बीच बांटा गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी कि 2025 के लिए हज यात्रियों का कोटा 70:30 के अनुपात में भारतीय हज समिति और हज समूह आयोजकों (HGO) के बीच बांटा गया है। इसके अनुसार, एचजीओ को कुल 1,75,025 हज यात्रियों में से 30 प्रतिशत, यानी 52,507 यात्रियों का कोटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हज कोटा आवंटन और हज समूह आयोजकों के नियम भारत और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते से निर्धारित होते हैं, जिसमें कई जमीनी हकीकतों को ध्यान में रखा जाता है।

यात्रा में क्या-क्या होता है?

हज यात्रा कुल 40 दिनों की होती है। शुरुआत के 10 दिन मदीना शहर में बिताने होते हैं। इसके बाद हज यात्री अलग-अलग परंपराओं को निभाने के लिए अन्य स्थानों पर जाते हैं। मदीना में समय बिताने के बाद, यात्री कई पहाड़ी इलाकों में जाते हैं, जहां शैतान की दीवार पर कंकड़ फेंकते हैं। ईद-उल-अजहा के मौके पर जानवर की कुर्बानी भी दी जाती है। हज यात्रा का सबसे अहम हिस्सा मक्का शहर में स्थित काबा है। हज यात्री काबा के चारों ओर सात चक्कर लगाते हैं, जिसे तवाफ कहते हैं। काबा में एक काले रंग का पत्थर भी है, जिसे श्रद्धा से चूमा जाता है।

तय कोटे के हिसाब से ही जा सकते हैं हज 

सऊदी अरब का एक नियम है कि मुस्लिम देशों में हर 1000 लोगों पर एक व्यक्ति को हज यात्रा पर भेजा जा सकता है। हालांकि, हर देश अपने यहां से ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज पर भेजने की कोशिश करता है, इसलिए हज के कोटे को बढ़ाने की बात अक्सर होती रहती है। भारत ने भी सऊदी अरब की सरकार के साथ जेद्दाह में हज कोटे को लेकर एक समझौता किया था। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story