नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

महिलाओं के लिए अब हॉस्पिटल भी सेफ नहीं! गुजरात के एक मैटरनिटी होम से लीक हुए वीडियो ने मचाया हड़कंप

राजकोट के पायल मैटरनिटी होम का CCTV सर्वर हैक कर महिला मरीजों के जांच वीडियो सोशल मीडिया पर लीक किए गए। साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच।
06:18 PM Feb 18, 2025 IST | Rohit Agrawal

Gujarat hospital case: गुजरात के राजकोट स्थित पायल मैटरनिटी होम का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल के बंद कमरों में महिला मरीजों की जांच के वीडियो वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में महिला डॉक्टरों को मरीजों की जांच करते और नर्सों को इंजेक्शन लगाते देखा जा सकता है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि उनके CCTV सर्वर को हैक किया गया है। अब साइबर क्राइम पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला?

गुजरात स्थित राजकोट के पायल मैटरनिटी होम के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गए हैं। इनमें महिला मरीजों को डॉक्टरों द्वारा चेकअप करते और नर्सों को इंजेक्शन लगाते देखा जा सकता है। अहमदाबाद साइबर क्राइम पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मामले की छानबीन शुरू की।बता दें कि यह घटना अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

अस्पताल प्रशासन का दावा- 'CCTV सर्वर हुआ हैक'

अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर अमित अकबरी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वीडियो कैसे वायरल हुए। उन्होंने आशंका जताई कि उनके अस्पताल का CCTV सर्वर हैक कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस को पूरी तरह सहयोग करने और शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: KIIT सुसाइड केस: क्या है पूरा मामला और क्यों नेपाल के PM को देनी पड़ी दखल?

टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लीक किए गए वीडियो

जांच में पता चला है कि एक टेलीग्राम ग्रुप पिछले साल सितंबर में बनाया गया था और एक यूट्यूब चैनल इस साल जनवरी में शुरू किया गया। इस चैनल पर अब तक अस्पताल के अंदर मरीजों की जांच से जुड़े 7 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। वहीं, टेलीग्राम ग्रुप में 90 से ज्यादा सदस्य हैं।

साइबर क्राइम पुलिस का ऐक्शन

राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में IT एक्ट की धारा 66E और 67 के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि यह वीडियो किसने बनाए, कैसे लीक हुए, और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।

 

Tags :
CCTV HackedCyber Crime InvestigationGujarat Hospital ScandalHospital Security BreachIT Act CasePatient Privacy ViolationRajkot Maternity HomeWomen's Safety

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article