नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Ghazipur Landfill Site Fire: गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकल मौके पर...

Ghazipur Landfill Site Fire: गाजीपुर, दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रविवार देर शाम लगी इस आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप...
01:59 AM Apr 22, 2024 IST | Bodhayan Sharma

Ghazipur Landfill Site Fire: गाजीपुर, दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। रविवार देर शाम लगी इस आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। यहां पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के कचरे का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम द्वारा गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर फेंका जाता है।

कोई हताहत नहीं

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उस जगह को थोड़ा ठंडा  रखने की कोशिश जारी है इसी क्रम में जगह को चूल करने का काम चल रहा है। इस जगह पर आग लगते ही पुलिस को सूचना दी गई और आग बुझाने का काम शुरू हो गया। एमसीडी अधिकारियों का मानना ​​है कि साइट पर गैस बनने के कारण आग अचानक लगी होगी। क्योंकी ये पहला मामला नहीं है। परंतु जल्दी ही इस पर काबू नहीं किया गया तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली की बढ़ती गर्मी से आग

जैसे जैसे मौसम बदल रहा है वैसे वैसे दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्मी के मौसम में कूड़े के पहाड़ों में आग लगने की कई खबरें आई हैं। इससे पहले भी ऐसी एक खबर गर्मी बढ्ने की वजह से आई ऐसा कहा गया। इसमें कुछ लोगों का मानना है कि गर्मियों में ऐसी घटनाएँ इसलिए भी ज्यादा होती हैं क्योंकि उस समय सूखे कचरे में आग जल्दी फ़ेल जाती है और रासायनिक और गैस जैसे कारण को आग लागने में गर्मियों में और सहायक हो जाते हैं। पिछले साल भी इसी कचरे के पहाड़ पर कई बार आग लगी थी। स्थानीय लोग सरकार से इस कूड़े के ढेर का स्थायी समाधान निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Loksabha Candidate List Congress: कांग्रेस ने घोषित की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची, निशिकांत दुबे के खिलाफ बदला उम्मीदवार…

Tags :
ghazipur delhighazipur fireGhazipur Landfill Site Fireghazipur newsMASSIVE FIRE BREAKS OUT AT DELHI GHAZIPUR LANDFILL SITEगाजीपुरगाजीपुर दिल्लीदिल्लीदिल्ली गाजीपुर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article