नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दान में भी अंबानी परिवार आगे, पहली बार मुकेश और नीता अंबानी ने टाइम मैगजीन की Philanthropy 2025 लिस्ट में बनाई जगह

Time Magazine: टाइम मैगजीन ने पहली बार TIME100 Philanthropy 2025 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों को शामिल किया है।
05:12 PM May 21, 2025 IST | Pushpendra Trivedi
Time Magazine: टाइम मैगजीन ने पहली बार TIME100 Philanthropy 2025 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों को शामिल किया है।

Time Magazine: टाइम मैगजीन ने पहली बार TIME100 Philanthropy 2025 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया के टॉप 100 परोपकारियों को शामिल किया है। इस लिस्ट में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को भी शामिल किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को टाइटन्स कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह सूची दुनिया भर के उन 100 प्रभावशाली लोगों और संगठनों को शामिल करती है, जो समाज के लिए बड़े पैमाने पर परोपकारी कार्य कर रहे हैं।

भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी अब दान करने के मामले में भी आगे निकल आए हैं। टाइम 100 परोपकार सूची 2025 में 92.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अंबानी दंपत्ति ने जगह बनाई है। बिजनेस की दुनिया में अपना दबदबा बना चुके मुकेश अंबानी और नीता अंबानी परोपकारी के क्षेत्र में भी अब वैश्विक पहचान हासिल कर कर लिए हैं। इस लिस्‍ट में वॉरेन बफेट से लेकर अजीम प्रेमजी जैसे दिग्‍गज नाम भी शमिल हैं।

इतने रुपए का अंबानी दपत्ति ने दिया दान

मुकेश और नीता अंबानी दोनों ही परोपकारी कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। दोनों मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आपदा राहत और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में बहुत ही उम्दा काम कर रहे हैं। 2024 में विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से 407 करोड़ रुपये (लगभग 48 मिलियन डॉलर) का दान देकर वे इस साल भारत के शीर्ष दानदाताओं में शामिल हो गए है।

लाखों लोगों को दी है ये सुविधाएं

TIME ने अंबानी परिवार की उस सोच की सरहाना की है, जिसमें वो अपने संसाधनों का उपयोग केवल लाभ कमाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए भी करते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं और नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन के तहत अब तक लाखों लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं।

कोरोना महामारी के दौरान भी आए थे आगे

इतना ही नहीं कोरोना महामारी जैसे बूरे समय में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में ऑक्सीजन, मेडिकल सप्लाई और वैक्सीन ड्राइव में भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया था। TIME की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी प्रमुखता से किया गया है। हाल ही में लॉन्च किए गए नीता अंबानी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल जैसे प्रोजेक्ट्स, शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें:

क्या Sensex पहुंचेगा एक लाख के पार? साल के अंत तक कैसे संभव होगी की भविष्यवाणी?

क्या मदरसों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का पाठ? क्या बोले मुफ्ती कासमी?

Tags :
mukesh ambaninita ambaniReliance IndustriesRELIANCE-FOUNDATIONTime MagazineTIME100 Philanthropy 2025TIME100 Philanthropy List 2025नीता अंबानीमुकेश अंबानीरिलायंस फाउंडेशन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article