नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Fire In Kota Hostel: हॉस्टल अग्निकांड में चौथी मंजिल से कूदे दो छात्र घायल, डीएम ने किया हॉस्टल सीज, तीन अन्य हाॅस्टलों पर भी गिरी गाज

Fire In Kota Hostel: कोटा। शहर के आदर्श हॉस्टल में  शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि स्टूडेंट्स की जान बच गई। हालांकि जिला प्रशासन ने मामले में गम्भीरता दिखाते हुए दोपहर तक जांच पूरी कर कार्रवाई...
11:14 AM Apr 14, 2024 IST | Chandramauli
Fire In Kota Hostel: कोटा। शहर के आदर्श हॉस्टल में  शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि स्टूडेंट्स की जान बच गई। हालांकि जिला प्रशासन ने मामले में गम्भीरता दिखाते हुए दोपहर तक जांच पूरी कर कार्रवाई...

Fire In Kota Hostel: कोटा। शहर के आदर्श हॉस्टल में  शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि स्टूडेंट्स की जान बच गई। हालांकि जिला प्रशासन ने मामले में गम्भीरता दिखाते हुए दोपहर तक जांच पूरी कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जिला कलेक्टर और कोटा नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आदर्श हॉस्टल, सहित तीन अन्य हॉस्टल के ऑफिस और मैस को सीज कर दिया है। हॉस्टल में किसी प्रकार की कोई अग्निशमन उपकरण नहीं पाए जाने के कारण इसको सीज किया गया। इसके अलावा हॉस्टल मालिक द्वारा किसी प्रकार की कोई फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी।

कार्रवाई के दौरान लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी लक्ष्मण विहार में आज 3 अन्य हॉस्टलों पर भी सीजिंग की कारवाई की गई। लैंडमार्क सिटी में ज्ञानदीप, पारस, जीवनदीप हॉस्टल के कार्यालय और मेस को सीज किया। गौरतलब है कि आज रविवार को सुबह 75 कमरों के हॉस्टल में भीषण आग लगी थी। 61 बच्चे हॉस्टल में मौजूद थे। दूसरे फ्लोर से बच्चे जान बचाने के फिराक में ऊपर से नीचे कूद गए। 2 बच्चों को गंभीर चोट आईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SP के निर्देश पर संचालक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज करवाकर FSL जांच शुरू करवाई। दमकलों की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

हॉस्टल में आग बुझाने का नहीं था प्रबंध

खास बात ये है कि हॉस्टल ने गाइड लाइन की अनदेखी करते हुए आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र ने बताया कि दमकलें भी दो घंटे की देरी से पहुंची। 6 स्टूडेंटस मना करने पर भी 4 चौथे फ्लोर नीचे कूद गए। दो को चोट आई।

आंख खुली तो धुआं ही धुआं

घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट आयुष ने बताया कि कि सुबह जब आंख खुली तो देखा कि हॉस्टल में धुआं ही धुआं हो रहा था। फिर आग की लपटे उठती नजर आई। जिसके बाद स्टूडेंट घबरा गए। कुछ स्टूडेंट ऊपर से नीचे कूदे।

यह भी पढ़े : Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने सरेंडर क्यों कर दिया ?…डोटासरा, पायलट को चुनाव लड़वाते…कांग्रेस से तीन बार जिला प्रमुख रहीं रेशम मालवीया का तंज

स्थानीय लोगों ने की मदद

स्टूडेंट के पेरेंट्स अजित ने कहा कि वह बच्चे का एडमिशन करवाने कोटा आए हुए थे। सुबह हॉस्टल में आग लगी। रूम के गेट तक आग आ रही थी। इसलिए वे गेट बंद करके बालकनी में चले गए थे। लोकल लोगों ने सीढ़ी लगाकर स्टूडेंट्स को नीचे उतारा।

75 कमरों का है हॉस्टल

ये हॉस्टल लक्ष्मण विहार इलाके के आदर्श रेजीडेंसी नामक हॉस्टल में आग लगी थी। हॉस्टल पांच माला बिल्डिंग है, 75 कमरे है। 61 स्टूडेंट्स हॉस्टल में रह रहे थे। जिन बच्चों को चोट लगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। 8 बच्चों को अस्पताल भेजा गया था, दो को भर्ती किया, बाकी को वापस भेज दिया।

यह भी पढ़े : International Tagore Award : इंदौर के अनमोल ने छोटे से कैनवास पर दिखाया पूरी दुनिया का हैरिटेज, जीता इंटरनेशनल टैगोर अवॉर्ड, क्या है विजुअल आर्ट ?

हॉस्टल मालिक पर होगी कानूनी कार्रवाई

कोटा सिटी एसपी डॉ अमृता दुहन ने मौका मुआयना किया। उन्होंने शुरुआती आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। उन्होंने कहा कि FSL टीम मामले की जांच कर रही है। हॉस्टल मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेगी। जिन बच्चों को हॉस्टल एसोसिएशन के जरिए दूसरे हॉस्टल में भर्ती करवाया जा रहा हैं। उनकी और अभिभावकों की काउंसलिंग की जाएगी।

Tags :
breaking newsFire In Kota Hostelkota news in hindiLatest Newsrajasthan news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article