नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

राजधानी दिल्ली में धमाके से मचा हड़कंप, केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर लगाया आरोप

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार की सुबह धमाका हुआ है। इस घटना पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।
04:26 PM Nov 28, 2024 IST | Girijansh Gopalan
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार की सुबह धमाका हुआ है। इस घटना पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।
दिल्ली में बम धमाका

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में गुरुवार की सुबह धमाका हुआ है। इस घटना पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बढ़ते अपराध से दिल्ली की जनता डर के साए में जी रही है। बता दें कि इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

एनआईए कर रही है जांच

धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची थी। वहीं कुछ समय बाद मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पहुंच गई है। इलाके में धमाका किस कारण हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। इस धमाके में एक ऑटो चालक घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक उन्हें विस्फोट की सूचना गुरुवार सुबह 11:58 पर मिली थी। बता दें कि इससे पहले 20 अक्टूबर को भी प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ था।

स्कूटर में धमाका

बता दें कि धमाका प्रशांत विहार इलाके में स्थित बंसी स्वीट्स के सामने रेहड़ी के करीब खड़े एक स्कूटर में हुआ है। वहीं घटनास्थल पर सफेद रंग के पाउडर जैसी चीज मिली है। घटनास्थल पर पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस जांच में जुटी है कि यह धमाका किस चीज से हुआ है। रोहिणी इलाके के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास 20 अक्टूबर को भी एक धमाका हुआ था। इस विस्फोट से स्कूल की दीवार, आसपास की दुकानों और एक कार को नुक्सान हुआ था।

धमाके पर राजनीति

दिल्ली के प्रशांत विहार में हुए धमाके पर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि बढ़ते अपराध से दिल्ली की जनता डर के साए में जी रही है।

एक्स पर किया पोस्ट

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ‘दिल्ली में मर्डर, रंगदारी, लूट और लगातार बढ़ते क्राइम से जनता पहले से ही डर के साये में है और आज एक धमाका भी हो गया। दिल्ली में आराम से और सुरक्षित जीने का सबको अधिकार है। गृहमंत्री अमित शाह जी कृपया नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए। दिल्ली में मर्डर, रंगदारी, लूट और लगातार बढ़ते क्राइम से जनता पहले से ही डर के साये में है और आज एक धमाका भी हो गया है। दिल्ली में आराम से और सुरक्षित जीने का सबको अधिकार है। गृहमंत्री अमित शाह जी कृपया नींद से जागिए और अपनी जिम्मेदारी निभाइए’।

 

Tags :
BlastBomb blastCapital DelhiDelhi Policehome minister amit shahHow blast happenskejriwalMumbai bomb blastNIATerrorist AttackWhen did bomb blasts happen in IndiaWhy blastआतंकी हमलाएनआईएकेजरीवालगृहमंत्री अमित शाहदिल्ली पुलिसधमाकाधमाका कैसे होताधमाका क्योंबम धमाकाभारत में कब-कब हुआ बम धमाकामुबंई बम धमाकाराजधानी दिल्ली

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article