नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

रात के समय खीरा खाना हो सकता है बेहद खतरनाक, हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

खीरा वैसे तो गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन रात को खाने से यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं।
04:47 PM May 17, 2025 IST | Pooja
खीरा वैसे तो गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन रात को खाने से यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं।

गर्मियों में लोग खीरा, ककड़ी, खरबूजा और तरबूज बड़े शौंक से खाते हैं। ये सभी चीजें सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। दरअसल, 90 प्रतिशत पानी से भरपूर खीरे-ककड़ी गर्मियों में पानी पूर्ति बनाए रखते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और डिहाइड्रेशन से बची रहती है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रात में खीरे का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जी हां, रात के समय खीरा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

रात में खीरा खाने के नुकसान-

पाचन तंत्र होता है खराब

जो लोग खाने के शौकीन होते हैं, वे किसी भी वक्त जो खाने को मिलता है खा लेते हैं। हालांकि, कुछ चीजें रात में खाना नुकसानदायक हो सकता है, जिनमें से एक खीरा भी होता है। दरअसल, खीरा फाइबर से भरपूर होता है और ठंडा भी होता है, जिससे रात को इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है। ऐसे में गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

बार-बार पेशाब आना

खीरे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। ऐसे में यदि रात में खीरे का सेवन किया जाए, तो इससे रात को बार-बार पेशाब लग सकता है। इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

जुकाम होना

खीरे का तासीर ठंडा होता है। इसलिए रात को खीरा खाया जाए, तो इससे आपके शरीर का तापमान और ज्यादा गिर सकता है, जबकि रात को सामान्यत: शरीर का तापमान कम ही रहता है। ऐसे में आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

खीरा खाने का सही समय

खीरा खाने का सही समय सुबह या दोपहर में होता है। खीरे को अक्सर लंच में खाने के साथ सलाद के तौर पर खाया जाता है। हालांकि, अगर आप इसे बिना खाने के भी खाते हैं, तो भी यह काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें:

Tags :
benefits of eating cucumberCucumberdisadvantages of eating cucumberdisadvantages of eating cucumber at nightright time to eat cucumberखीराखीरा खाने का सही समयखीरा खाने के नुकसानखीरा खाने के फायदेरात को खीरा खाने के नुकसान

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article