नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

ओडिशा में रामायण के मंचन पर सुअर को मारकर कच्चा खा गया ‘राक्षस’, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा में रामायण के मंचन के दौरान राक्षस बने कलाकार ने असली सूअर का पेट फाड़कर कच्चा मांस खा गया है। इसके बाद राज्य भर में सनसनी फैली हुई है।
01:12 PM Dec 03, 2024 IST | Girijansh Gopalan
ओडिशा में रामायण के मंचन के दौरान राक्षस बने कलाकार ने असली सूअर का पेट फाड़कर कच्चा मांस खा गया है। इसके बाद राज्य भर में सनसनी फैली हुई है।
रामायण का मंचन

ओडिशा में रामायण नाटक में राक्षस की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने जो किया है, उससे पूरा देश आक्रोशिथ है। जी हां, एक 45 साल के कलाकार ने रामायण के मंचन के दौरान स्टेज पर सबके सामने कच्चा मांस खाया है। दरअसल यह रंगमंच का अभिनेता नाटक में राक्षस का किरदार निभा रहा था. ऐसे में उसने मंच पर ही एक जीवित सुअर का पेट फाड़ दिया और उसका मांस खाने लगा था। इस घिनौनी हरकत को देख लोग चिल्ला उठे थे।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक ओडिशा के गंजम जिले में रामायण का मंचन हो रहा था। इस मंचन में 24 साल का रंगमंच का अभिनेता राक्षस का किरदार निभा रहा था। लेकिन तभी कलाकार ने जीवित सुअर का पेट फाड़ दिया और उसका मांस खाने लगा था। इसको देखने के बाद वहां मौजूद दर्शक चिल्लाने लगे थे, वहीं कुछ देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ओडिशा में आक्रोश

बता दें कि इस घटना से ओडिशा में आक्रोश फैल गया है। इतना ही नहीं बीते सोमवार को विधानसभा में भी इसकी निंदा की गई है। वहीं अभिनेता बिंबाधर गौड़ा के अलावा 24 नवंबर को हिन्जिली पुलिस थाना क्षेत्र के रालाब गांव में हुए नाटक के आयोजकों में से एक को भी पशुओं से क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेताओं ने की कड़ी निंदा

सत्तारूढ़ भाजपा सदस्य बाबू सिंह और सनातन बिजुली ने विधानसभा में इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इसकी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सांप दिखाने वाले पर भी होगी कार्रवाई

बेरहामपुर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सनी खोखर ने कहा कि हम उन लोगों की भी तलाश कर रहे हैं, जिन्होंने थिएटर में सांपों को दिखाया था। उन्होंने कहा कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि गिरफ्तार आयोजक का नाम नहीं बताया गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले साल अगस्त में जारी दिशा-निर्देश में सांपों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

यूजर्स आक्रोशित

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लाखों यूजर्स ने इसे देखा है। वहीं यूजर्स वीडियो देखने के बाद जमकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने तंज के तौर पर लिखा कि शायद एक्टर ने रियल एक्टिंग करने के लिए जानवर को ही मार दिया है।

Tags :
actorartist became a demonate raw meatbecame a demondemonDramaincident in OdishaOdishaon the stage of RamayanaRamayanaraw meatstaging of Ramayanaअभिनेताओडिशाओडिशा की घटनाकच्चा मांसकच्चा मांस खायाकलाकार बना राक्षसनाटकराक्षसराक्षस बनारामायणरामायण का मंचनरामायण के मंच पर

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article