क्या आपका भी अक्सर पेट खराब होता है? इस गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण
अगर संतुलित भोजन खाने के बाद भी बार बार आपको पेट खराब होनें की समस्या का सामना करना पड़ रहा है
Stomach Diseases: अगर संतुलित भोजन खाने के बाद भी बार बार आपको पेट खराब होनें की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करें। पेट खराब होनें के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे मौसम में बदलाव, गलत खानपान के कारण भी कभी कभी पेट खराब हो जाता है। इसके अलावा भी पेट खराब होने के बहुत से कारण हैं, आज हम आपको इन कारणों के बारे में बताएंगे।
इसके अलावा तनाव के कारण बहुत सी गंभीर समस्याएँ जन्म ले सकती है, जैसे ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा,त्वचा और बालों की समस्याएं जैसे कि मुंहासे होना, एक्जिमा और स्थायी रूप से बालों का झड़ना। अगर आप भी अक्सर तनाव में रहते हैं तो इस पर गंभीरता से ध्यान दे। ज्यादा तनाव लेने से सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर होने लगता है। यह भी पढ़ें:
तनाव के कारण हो सकता है पेट खराब
क्या आप जानते हैं कभी-कभी तनाव के कारण भी आपको पेट से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जब हम तनाव महसूस करते हैं, तो हमारे शरीर से कुछ खास हार्मोन्स रिलीज होतें हैं। ये हार्मोन रासायनिक संकेत हैं। जिनसे पूरे शरीर का सिस्टम अपनी प्रक्रिया करता हैं। इसके कारण कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है।
डायबिटीज
जब हम तनाव में होते हैं तो हमारा लिवर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए अधिक मात्रा में ग्लूकोज का उत्पादन करने लगता है। अगर हम लम्बे समय तक तनाव में रहते हैं, तो हमारा शरीर इस ग्लूकोज की वृद्धि को नियंत्रित नहीं कर पता है जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।
सांस से सम्बंधित समस्या (Stomach Diseases)
इसके अलावा तनाव होनें के कारण स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने से साँसों और हृदय गति का बढ़ने का भी खतरा रहता है जिससे हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। साथ ही पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण आपको हार्टबर्न या एसिड रिफ्लक्स होने की दिक्कत अधिक हो सकती है।
इसके अलावा तनाव के कारण बहुत सी गंभीर समस्याएँ जन्म ले सकती है, जैसे ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा,त्वचा और बालों की समस्याएं जैसे कि मुंहासे होना, एक्जिमा और स्थायी रूप से बालों का झड़ना। अगर आप भी अक्सर तनाव में रहते हैं तो इस पर गंभीरता से ध्यान दे। ज्यादा तनाव लेने से सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर होने लगता है। यह भी पढ़ें: Next Story


