नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

चाय पीने के तुरंत बाद पी लेते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्याएं

अगर आप भी फ्रिज का पानी पीते हैं या फिर चाय के बाद तुरंत ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
08:29 PM May 27, 2025 IST | Pooja
अगर आप भी फ्रिज का पानी पीते हैं या फिर चाय के बाद तुरंत ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ लोगों को आपने अक्सर देखा होगा कि चाय के तुरंत बाद पानी पी लेंगे या फिर किसी भी गर्म चीज का सेवन करने के बाद ठंडी चीज खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना कई तरह हेल्थ प्रॉब्लम्स को दावत देता है। इसके अलावा, ज्यादा ठंडा पानी भी सेहत को प्रभावित करता है। आइए आपको बताते हैं ज्यादा ठंडा पानी किस तरह से हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

पाचन तंत्र को करता है प्रभावित

अगर आप गर्म चीज के सेवन के बाद ठंडा पानी पीते हैं, या फिर सिर्फ पानी ही पीते हैं, लेकिन वह बहुत ठंडा होता है तो इससे पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। दरअसल, खाने को पचाने के लिए एंजाइम्स जरूरी होते हैं, जो ठंडे पानी से डिस्टर्ब हो सकते हैं। ऐसे में पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और खाना पचने में समय लगता है।

गले में हो सकती है खराश

आपने नोटिस किया होगा कि ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले में खराश हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्म चीजों के सेवन के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान प्रभावित होता है, जिससे गले में खराश की समस्या हो जाती है।

इम्यूनिटी पर भी पड़ता है असर

ज्यादा ठंडा पानी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देता है, क्योंकि इससे ब्लड वेसेल्स सिकुड़ने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड वेसेल्स के सिकुड़ने से बॉडी में ब्लड फ्लो भी, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो भी धीमा हो जाता है। इससे ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होने के साथ इम्यूनिटी भी कमजोर होती है।

ठंडा पानी पीते वक्त ध्यान रखे यह बात

जब भी आप ठंडा पानी पीने के बारे में सोच रहे हो, तो अपने शरीर के तापमान को जरूर देख लें। अगर आप वर्कआउट करने के तुरंत बाद फ्रिज का पानी पीने जा रहे हैं, तो यह नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद बॉडी का तापमान ज्यादा रहता है। ऐसे में पानी तापमान को ठंडा कर सकता है, जिससे मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Tags :
chilled water side effectsDisadvantages of Cold Waterdrinking water after teaeating cold food after hot foodhealthlifestyleगर्म के बाद ठंडा खानाचाय के बाद पानी पीनाठंडे पानी के नुकसानलाइफस्टाइलहेल्थ

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article