नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने दिया बेटे को जन्म, पति सनी ने दी जानकारी

हाल ही में, एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सबा के पति ने दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
04:23 PM May 22, 2025 IST | Pooja
हाल ही में, एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सबा के पति ने दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर है, जिसका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी होनी है। ऐसे में उनके पति शोएब इब्राहिम और पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि, दुख के इन पलों के बीच उनके घर में एक नई खुशी आई है। दरअसल, शोएब की बहन और दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। सबा के पति सनी ने इस खबर की जानकारी दी है।

दीपिका की ननद सबा बनीं मां

सबा के पति सनी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं। सबा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सबा और बेटा ठीक है। अपने व्लॉग में सनी ने बताया कि डिलीवरी के वक्त वह सबा के साथ ही थे और यह उनके लिए एक नया अनुभव रहा। सनी ने बताया कि सब बेटे के जन्म से खुश हैं, लेकिन सबा बेटी चाहती थीं। इसके लिए वह दुआ भी करती थीं।

खुशी के साथ-साथ दीपिका के लिए दुखी है परिवार

बता दें कि जहां एक तरफ इब्राहिम का परिवार सबा के बेटे के आने से खुश है, वहीं वे दीपिका की हेल्थ को लेकर चिंता में भी हैं। इस बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, ''हमारे घर में खुशियां आई है। सारे घरवाले भी बहुत खुश है, लेकिन इस खुशी के बीच सबका ध्यान सिर्फ भाभी की तरफ है। हर किसी के मन में उनके लिए डर बना हुआ है। फैंस और पूरा परिवार उनके लिए दुआ कर रहा है। उन्होंने सबा से वीडियो कॉल पर बात भी की है। वो ठीक है, लेकिन चिंता तो बनी ही हुई है।''

इसके अलावा, अपने व्लॉग का अंत करते हुए सनी ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने के लिए कहा। बता दें कि इस वक्त दीपिका हॉस्पिटल में हैं।

ये भी पढ़ें:

Tags :
Dipika Kakardipika kakar liver tumorSaba IbrahimShoaib Ibrahimदीपिका कक्कड़दीपिका कक्कड़ लिवर ट्यूमरशोएब इब्राहिमसबा इब्राहिम

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article