नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

New Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ में मारे गए अधिकतर लोग बिहार के, पांच बच्चों समेत 18 लाशों की पहचान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल। बिहार के 9 मृतक, सरकार ने की मुआवजा देने की घोषणा।
11:11 AM Feb 16, 2025 IST | Rohit Agrawal

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। बता दें कि घटना में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग बिहार के हैं। भगदड़ में 7 साल के बच्चे से लेकर 79 साल के बुजुर्गों तक ने अपनी जान गंवाई है। वहीं सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया है।

18 लाशों की हुई पहचान

नई दिल्ली से जा रहे प्रयागराज श्रद्धालुओं की भगदड़ में हुई 18 लोगों की मौत की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में 12 महिलाएं शामिल हैं तो 5 बच्चों को भी जान चली गई है। भगदड़ में मारे गए सभी बच्चों की उम्र 7 साल से लेकर 15 साल तक की है। वहीं बता दें कि 18 मृतकों में से 9 की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है। बक्सर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना के कई लोगों ने हादसे में अपनी जान गंवा दी।

दुर्घटना में मारे गए 18 लोगों का विवरण:

  1. आहा देवी, पत्नी रविन्दे नाथ, निवासी बक्सर, बिहार, उम्र: 79 वर्ष
  2.  पिंकी देवी, पत्नी उपेंद्र शर्मा, निवासी संगम विहार, दिल्ली, उम्र: 41 वर्ष
  3.  शीला देवी, पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार, दिल्ली, उम्र: 50 वर्ष
  4. व्योम, पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना, दिल्ली, उम्र: 25 वर्ष
  5. पूनम देवी, पत्नी मेघ नाथ, निवासी सारण, बिहार, उम्र: 40 वर्ष
  6. ललिता देवी, पत्नी संतोष, निवासी परना, बिहार, उम्र: 35 वर्ष
  7. सुरुचि, पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार, उम्र: 11 वर्ष
  8. कृष्णा देवी, वाइफ ऑफ़ विजय शाह, रेजिडेंट ऑफ़ समस्तीपुर, बिहार, एज: 40 इयर्स
  9. विजय सह, सोन ऑफ़ राम सरूप सह, रेजिडेंट ऑफ़ समस्तीपुर, बिहार, एज: 15 इयर्स
  10. नीरज, पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली, बिहार, उम्र: 12 वर्ष
  11. शांति देवी, वाइफ ऑफ़ राज कुमार मांझी, रेजिडेंट ऑफ़ नवादा, बिहार, एज: 40 इयर्स
  12. पूजा कुमार, डॉटर ऑफ़ राज कुमार मांझी, रेजिडेंट ऑफ़ नवादा, बिहार, एज: 8 इयर्स
  13. संगीता मालिक, वाइफ ऑफ़ मोहित मालिक, रेजिडेंट ऑफ़ भिवानी, हरियाणा, एज: 34 इयर्स
  14. पूनम, पत्नी वीरेंद्र सिंह, निवासी महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
  15. ममता झा, पत्नी विपिन झा, निवासी नांगलोई, दिल्ली, उम्र: 40 वर्ष
  16. रिया सिंह, पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर, दिल्ली, उम्र : 7 वर्ष
  17. बेबी कुमारी, पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन, दिल्ली, उम्र: 24 वर्ष
  18. मनोज, पुत्र पंचदेव कुशवाह, उम्र 47 वर्ष , उम्र 14 वर्ष

पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने घोषणा की। रेलवे ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपए दिए जाएंगे।

खबर संदर्भ: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से पीड़ित परिवारों को मिलेगा इतना मुआवजा

भगदड़ की पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना की रविवार को जांच शुरू कर दी जिसके तहत सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि अफरातफरी क्यों मची। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा, 'हमारा मुख्य लक्ष्य भगदड़ के मुख्य कारण की जांच करना है। हम सीसीटीवी फुटेज और उस दौरान की गई घोषणाओं का सारा डेटा एकत्र करेंगे।

खबर संदर्भ: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की सामने आई असली वजह!

Tags :
Bihar VictimsCompensation AnnouncementDelhi newsDelhi Stampedeindian railwaysKumbh Mela TrainsPassenger SafetyRailway Crowd ManagementStampede Investigationtrain accident

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article