केजरीवाल को बड़ा सियासी झटका! 15 निगम पार्षदों ने छोड़ी AAP, बोले...अब खुद बनाएंगे पार्टी
Delhi Politics: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 15 निगम पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के गठन का ऐलान कर दिया है। इस नए राजनीतिक समूह को लेकर दावा किया गया है कि यह तीसरा मोर्चा के रूप में उभरेगा। इस नई पार्टी के अध्यक्ष मुकेश गोयल होंगे, ( Delhi Politics ) जबकि इसके पीछे की रणनीति में हेमचंद गोयल की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के गठन और AAP नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी को खुलकर जाहिर किया गया।
अरविंद केजरीवाल पर प्रहार
मुकेश गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा निगम का मतलब होता है सत्ता का विकेंद्रीकरण, लेकिन AAP ने सारी ताकत एक ही व्यक्ति के हाथ में केंद्रित कर दी। ऊपर से आदेश आते थे, नीचे कोई सुनवाई नहीं होती थी। अधिकारियों को कहो तो वे टाल देते हैं। पार्षद सिर्फ नाम के रह गए हैं... उन्होंने बताया कि AAP पार्षदों को भत्ता महज 300 रुपये मिलता है, और उनका वेतन केवल दिखावे का ‘लालीपॉप’ है।
गोयल ने कहा...एक लाख रुपये की सैलरी दिखा दी गई, लेकिन असल में पार्षद के पास कोई अधिकार नहीं है। उन्हें बजट तक नहीं मिला। अधिकारी सुनते नहीं और सत्ता पक्ष टकराव में लगा है...ऐसे में जनता की सेवा कैसे हो?’
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम में जनहित के कार्य ठप पड़े हैं और आम आदमी पार्टी मूल मकसद से भटक चुकी है। ऐसे में एक ऐसी पार्टी की जरूरत है, जो पार्षदों को सशक्त बनाए, काम का विकेंद्रीकरण करे और जनता से सीधे जुड़े। मुकेश गोयल ने कहा, ‘जो पार्टी जनता के हित की बात करेगी, हम उसका साथ देंगे।
AAP पार्षद ने बताई इस्तीफा देने की वजह
आप से इस्तीफा देने पर हिमानी जैन ने कहा, "हमने नई पार्टी बनाई है, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी। हमने आप से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 2.5 साल में निगम में कोई काम नहीं हुआ जो होना चाहिए था। हम सत्ता में थे, फिर भी हमने कुछ नहीं किया। हमने नई पार्टी बनाई है क्योंकि हमारी विचारधारा दिल्ली के विकास के लिए काम करना है। हम उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। अब तक 15 पार्षद इस्तीफा दे चुके हैं। और भी शामिल हो सकते हैं।
AAP के इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा
जिन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है उनमें हेमनचंद गोयल, दिनेश भारद्वाज, हिमानी जैन, उषा शर्मा, साहिब कुमार, राखी कुमार, अशोक पांडेय, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेंद्र कुमार, हिमानी जैन का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:
भारत बनेगा ग्लोबल इकोनॉमिक पॉवरहाउस! अमेरिका-चीन को पछाड़ेगा, दुनिया की नजर अब हिंदुस्तान पर
पुतिन अड़े हैं, यूरोप परेशान, ट्रंप बेअसर! आखिर कब थमेगी यूक्रेन-रूस की ये जंग?
.