Delhi Minister Portfolio: दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसको मिला कौन सा मंत्रालय?
दिल्ली की नई सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। डिप्टी CM बने प्रवेश वर्मा। जानें किसे कौन सा मंत्रालय सौंपा गया।
Delhi Minister Portfolio: दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय तब जुड़ गया जब रेखा गुप्ता ने राजधानी की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ली और कुछ ही घंटों में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इस बंटवारे में गृह, वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे अहम विभागों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
रेखा गुप्ता ने अपने पास गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता और योजना जैसे अहम मंत्रालयों को रखा है। गृह विभाग को अपने पास रखने का मतलब है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर रहेगी। वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उनके पास है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नई सरकार आर्थिक नीतियों, बजट प्रबंधन और सरकारी खर्चों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। संबंधित खबर: दो साल की उम्र में आयी थीं दिल्ली, आज बन सकती है सीएम!, जानिए कौन है रेखा गुप्ता?
दिल्ली में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर चर्चा हमेशा से रही है, और अब इनकी कमान प्रवेश वर्मा को दी गई है। उन्हें शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD) और परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। शिक्षा विभाग दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग रहा है, और अब भाजपा सरकार इसमें नए बदलाव ला सकती है। परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी के तहत दिल्ली की बस सेवाओं और मेट्रो विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा बहस होती रही है, और अब इसकी कमान मनजिंदर सिंह सिरसा को दी गई है। उनके पास स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्रालय हैं। सरकारी अस्पतालों की बेहतरी, मोहल्ला क्लीनिक की समीक्षा और नई स्वास्थ्य नीतियां उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी।
कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन और संस्कृति विभाग सौंपा गया है। दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और जल संकट एक गंभीर समस्या रही है, और अब इस पर नई सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
रवींद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण मंत्रालय के साथ साथ एससी/एसटी मामले और श्रम मंत्रालय की भी कमान सौंपी गई है।
आशीष सूद को राजस्व और पर्यावरण मंत्रालय समेत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज कुमार सिंह को कानून मंत्रालय व विधायी मामले और आवास मंत्रालय के लिए नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें: भारत को अब तक कितनी मिली महिला मुख्यमंत्री? जानिए पूरी डिटेल
रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त की कमान
रेखा गुप्ता ने अपने पास गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता और योजना जैसे अहम मंत्रालयों को रखा है। गृह विभाग को अपने पास रखने का मतलब है कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री की सीधी नजर रहेगी। वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी उनके पास है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नई सरकार आर्थिक नीतियों, बजट प्रबंधन और सरकारी खर्चों को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। संबंधित खबर: दो साल की उम्र में आयी थीं दिल्ली, आज बन सकती है सीएम!, जानिए कौन है रेखा गुप्ता? प्रवेश वर्मा को शिक्षा और परिवहन मंत्रालय
दिल्ली में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर चर्चा हमेशा से रही है, और अब इनकी कमान प्रवेश वर्मा को दी गई है। उन्हें शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD) और परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। शिक्षा विभाग दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग रहा है, और अब भाजपा सरकार इसमें नए बदलाव ला सकती है। परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी के तहत दिल्ली की बस सेवाओं और मेट्रो विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा। मनजिंदर सिंह सिरसा के पास स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्रालय
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हमेशा बहस होती रही है, और अब इसकी कमान मनजिंदर सिंह सिरसा को दी गई है। उनके पास स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्रालय हैं। सरकारी अस्पतालों की बेहतरी, मोहल्ला क्लीनिक की समीक्षा और नई स्वास्थ्य नीतियां उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी। कपिल मिश्रा को जल और पर्यटन विभाग
कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन और संस्कृति विभाग सौंपा गया है। दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और जल संकट एक गंभीर समस्या रही है, और अब इस पर नई सरकार क्या ठोस कदम उठाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। रवींद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण मंत्रालय
रवींद्र कुमार इंद्राज को समाज कल्याण मंत्रालय के साथ साथ एससी/एसटी मामले और श्रम मंत्रालय की भी कमान सौंपी गई है। आशीष सूद को राजस्व और पर्यावरण मंत्रालय
आशीष सूद को राजस्व और पर्यावरण मंत्रालय समेत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। पंकज कुमार सिंह को कानून मंत्रालय
पंकज कुमार सिंह को कानून मंत्रालय व विधायी मामले और आवास मंत्रालय के लिए नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें: भारत को अब तक कितनी मिली महिला मुख्यमंत्री? जानिए पूरी डिटेल Next Story


