नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली चुनाव में WeePreside का दावा, आप को मिल सकती है 46 से 52 सीटें

WeePreside एजेंसी ने दिल्ली की 70 विधानसभा में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली है।
01:20 PM Feb 06, 2025 IST | Surya Soni

Delhi exit poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि दिल्ली चुनाव (Delhi exit poll 2025) के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लेकिन कुछ एग्जिट पोल दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इसमें AAP की बढ़त का अनुमान लगाने वाला WeePreside की चर्चा भी खूब हो रही हैं। WeePreside एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बन सकती हैं। चलिए WeePreside के पुराने रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नज़र...

आप को मिल सकती है 46 से 52 सीटें: WeePreside

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिक गई है। जैसे मतदान संपन्न हुआ वैसे ही तमाम न्यूज़ चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के आंकड़े टीवी पर दिखाने लगे। इसके अलावा कई एजेंसियों ने भी अपने एग्जिट पोल जनता के सामने रखे। दिल्ली में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में ज्यादातर एजेंसियों ने भारतीय जनता पार्टी की बढ़त बताई है, लेकिन इस बीच WeePreside ने दावा किया कि इस चुनाव में आप पार्टी के खाते में 46 से 52 सीटें जा सकती है।

आप को कितना पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान..?

बता दें WeePreside एजेंसी ने आप पार्टी को बढ़त बताकर सभी को हैरान कर दिया। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक WeePreside एजेंसी ने दिल्ली की 70 विधानसभा में करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली है। इसके बाद उन्होंने मतदान के बाद अपने आंकड़े शेयर किये हैं। WeePreside एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में आप पार्टी को सबसे ज्यादा 49.2 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान है। जबकि भाजपा को करीब 42 पर्सेंट वोट मिलने की संभावना जताई हैं। कांग्रेस इस चुनाव में एक बार फिर काफी पिछड़ी नज़र आ रही हैं।

हरियाणा चुनाव में धरे रह गए एग्जिट पोल

बता दें दिल्ली से पहले हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल की हवा निकल गई थी। ज्यादातार एग्जिट पोल जनता के मन को भांप नहीं पाए। हरियाणा चुनाव में WeePreside एजेंसी का एग्जिट पोल भी गलत साबित हुआ था। WeePreside ने हरियाणा में भाजपा को 34 से 41 सीटें आने का अनुमान लगाया था। लेकिन जब हरियाणा चुनाव के परिणाम सामने आए तो तमाम एजेंसिया हैरान रह गई थी।

यह भी पढ़ें :

मिल्कीपुर उपचुनाव 2025: क्या अयोध्या की हार का बदला लेगी बीजेपी?

Tags :
delhi election voting percentagedelhi elections exit polldelhi elections voting percentagedelhi exit pollDelhi Voter Turnoutvoting percentage in delhiweepreside exit pollsweepreside exit polls accuracyweepreside old exit polls

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article