दिल्ली चुनाव में आप-कांग्रेस को बड़ा झटका, उमर अब्दुल्लाह ने लिखा- और लड़ो आपस में..

बता दें दिल्ली चुनाव में आप पार्टी को तगड़ा झटका लगा हैं। दिल्ली में भाजपा की लहर देखने को मिल रही हैं।

Surya Soni
Published on: 8 Feb 2025 9:52 AM IST
दिल्ली चुनाव में आप-कांग्रेस को बड़ा झटका, उमर अब्दुल्लाह ने लिखा- और लड़ो आपस में..
X
Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज मतगणना जारी हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। बता दें दिल्ली की 70 सीटों पर पांच फरवरी को 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। काउंटिंग में शुरूआती दो घंटों (Delhi Election Result) में भाजपा ने जोरदार बढ़त बना ली हैं। जबकि आप पार्टी बुरी तरह पिछड़ती नज़र आ रही हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी का खाता खुलता भी नज़र नहीं आ रहा हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया हैं।

उमर अब्दुल्लाह ने लिखा- और लड़ो आपस में..

बता दें दिल्ली चुनाव की काउंटिंग के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ''और लड़ो आपस में.. उन्होंने इसके साथ ही एक मीम भी शेयर किया हैं। उन्होंने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये बात लिखी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दिल्ली चुनाव में विपक्ष के गठबंधन ना करने पर तंज कसा हैं।

दिल्ली चुनाव में आप-कांग्रेस को बड़ा झटका

बता दें दिल्ली चुनाव में आप पार्टी को तगड़ा झटका लगा हैं। दिल्ली में भाजपा की लहर देखने को मिल रही हैं। जबकि कांग्रेस का तो फिर खाता खुलना मुश्किल नज़र आ रहा हैं। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है। राजनीति के जानकारों ने कांग्रेस-आप पार्टी के गठबंधन ना करने को उनकी पार्टी को बड़ा नुकसान पर बताया था।

बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आज मतगणना जारी हैं। करीब दो घंटे की काउंटिंग के बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया हैं। अगले कुछ घंटों में भी अब दिल्ली चुनाव में कुछ ज्यादा बदलाव होता नज़र नहीं आ रहा हैं। इसका मतलब करीब 10 साल से ज्यादा समय के बाद आप पार्टी की दिल्ली से विदाई होने जा रही हैं। यह भी पढ़ें : Delhi Election Results 2025: 27 साल बाद बीजेपी की वापसी या फिर से AAP सरकार?
Surya Soni

Surya Soni

Next Story