Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में AAP की बढ़ती मुश्किलें, दो विधायकों के खिलाफ हुई FIR दर्ज

बता दें दिल्ली चुनाव में वोटिंग से पहले आप पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Surya Soni
Published on: 5 Feb 2025 11:09 AM IST
Delhi Chunav 2025: दिल्ली चुनाव में AAP की बढ़ती मुश्किलें, दो विधायकों के खिलाफ हुई FIR दर्ज
X
Delhi Chunav 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार आप पार्टी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। जबकि कांग्रेस पार्टी (Delhi Chunav 2025) अपनी खोई विरासत को वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। लेकिन इसी बीच आप पार्टी के मुखिया सहित दो अन्य विधायकों की मुश्किल बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दोनों आप विधायकों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है।

चुनाव आयोग के नियमों का किया उल्लंघन

बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एफआईआर हुई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अमानतुल्ला खान मंगलवार देर रात अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। जो चुनाव आयोग के नियमों का बड़ा उल्लंघन है। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक मतदान की तारीख से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो जाती है।

दिनेश मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

बता दें दिल्ली चुनाव में वोटिंग से पहले आप पार्टी के एक और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर संगम विहार पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। साउथ दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की 10 विधानसभाओं में से एक संगम विहार सीट है। यहां से दिनेश मोहनिया तीन बार के विधायक हैं।

पूर्व सीएम केजरीवाल की भी बढ़ी मुश्किलें

ऐसे पहले आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को जनसभा के दौरान एक भाषण देना भारी पड़ गया। अब उनके (Arvind Kejriwal FIR News) खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े:

Surya Soni

Surya Soni

Next Story