Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता सरकार का एक लाख करोड़ का बजट, जानिए आपके लिए क्या है खास

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया। जानें इसकी खासियत

Ritu Shaw
Published on: 25 March 2025 1:21 PM IST
Delhi Budget 2025: रेखा गुप्ता सरकार का एक लाख करोड़ का बजट, जानिए आपके लिए क्या है खास
X
Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश किया। एक लाख करोड़ रुपये के इस बजट में महिला सशक्तिकरण, यमुना सफाई, जल आपूर्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि दिल्ली को नए रास्ते पर ले जाने वाला बजट है।

'आपदा सरकार' के दिन गए - सीएम रेखा गुप्ता

सीएम गुप्ता ने कहा, "अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। पिछली सरकार के पास इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन हमने अपनी पहली ही बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू कर दी। अब दिल्ली की सड़कें विकास की धमनियां बनेंगी। आम आदमी पार्टी ने शीशमहल बनाए, हम गरीबों के लिए शौचालय बनाएंगे। वे वादे करते थे, हम निभाएंगे।" https://youtu.be/HPDR6NRRIRM?si=IQSVVAd9v0QR0kZ4

बजट का फोकस

सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार सरकार का फोकस दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, महिलाओं के सशक्तिकरण और जल प्रबंधन पर रहेगा। बजट का आकार पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया गया है।

बजट में किए गए 20 बड़े ऐलान:

  • महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • दिल्ली के सीवेज सिस्टम के सुधार के लिए 500 करोड़ रुपये।
  • कनेक्टिविटी सुधार के लिए 1000 करोड़ रुपये।
  • राजधानी में 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, बजट 100 करोड़।
  • दिल्ली में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • जन आरोग्य योजना के तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये का बीमा।
  • महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये का बजट।
  • झुग्गी-झोपड़ियों के विकास के लिए 696 करोड़ रुपये।
  • जल आपूर्ति और स्वच्छता के लिए 9000 करोड़ रुपये।
  • व्यापारियों के लिए ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड का गठन।
  • दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 20 करोड़ रुपये।
  • जलापूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये का अलग फंड।
  • वॉटर टैंकर में GPS सिस्टम लगाने की योजना।
  • छोटे उद्योगों के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित।
  • यमुना सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • पानी की बर्बादी रोकने के लिए 150 करोड़ रुपये।
  • शहरी गरीबों के लिए विशेष योजना, 20 करोड़ रुपये आवंटित।
  • विधायक निधि के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान।

सीएम का बड़ा दावा

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार बदलाव का जनादेश दिया है। अब दिल्ली में विकास की राजनीति होगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट दिल्ली को नए युग में ले जाएगा, जहां गरीब, व्यापारी, महिला और किसान सबका ख्याल रखा जाएगा। यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut On Kamra Controversy: कुनाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत, 'मेरा घर अवैध तरीके से..'
Ritu Shaw

Ritu Shaw

Next Story