सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सीताफल, बीपी से लेकर एनीमिया तक की समस्याओं से दिलाए आराम
हर फल और सब्जी सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती हैं। सबका अपना-अपना फायदा होता है। इन्हीं में से एक फल होता है सीताफल, जिसे कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है। यह गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसका तासीर ठंडा होता है। सीताफल में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जिसकी वजह से यह महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।
महिलाओं के लिए लाभकारी है सीताफल
सीताफल को महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसकी जड़ के चूर्ण से पीरियड्स के दर्द, ज्यादा फ्लो, हार्मोनल बैलेंस और जोडों के दर्द से निजात मिलता है। इसके अलावा, सीताफल में बी-6 भी भरपूर मात्रा में होता है, जिसके सेवन से दिल की बीमारी में लाभ मिलता है।
हाई बीपी की समस्या में भी लाभकारी
सीताफल हाई बीपी की समस्या में भी लाभकारी होता है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और कई मिनरल्स होते हैं। इसकी वजह से हड्डियां बीपी तो मेंटेन रहता ही है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
एनीमिया
एनीमिया की समस्या से राहत पाने के लिए भी सीताफल का सेवन किया जा सकता है। दरअसल, यह आयरन की पूर्ति करता है, जिससे एनीमिया की समस्या से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।
इन बीमारियों से भी राहत दिलाता है सीताफल
सीताफल कई अन्य बीमारियों से भी राहत दिलाता है। इसके सेवन से अस्थमा, पेट की समस्याएं, कील-मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। जिन लोगों को अपच की समस्या होती है, उनके लिए भी सीताफल फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में सीताफल को शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: