Wednesday, July 2, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar News: 'और किस हद तक गिरेंगे...' चाचा पशुपति पर क्यों भड़के चिराग पासवान?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के परिवार में संपत्ति विवाद गरमा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
featured-img

Chirag Paswan Family Dispute: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है।  (Chirag Paswan Family Dispute) पासवान परिवार का यह घरेलू विवाद अब सड़क पर आ गया है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और चाचा पशुपति अब आमने-सामने होते दिख रहे हैं। चिराग पासवान ने चाचा पर तीखा हमला भी बोला।

पासवान परिवार में गरमाया संपत्ति विवाद

दिवंगत रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकुमारी देवी ने इस मामले में अलौली थाना में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी और दिवंगत छोटे भाई राम चंद्र पासवान की पत्नी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राजकुमारी देवी ने दोनों ही देवरानी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

'सामान फेंका, बेडरुम पर ताला लगाया'

राजकुमारी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी देवरानी शोभा देवी और सुनैना देवी सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर्स के साथ 30 मार्च को अलौली प्रखंड मंत्री जी टोला स्थित आवास पर आए। दोनों देवरानियों ने पहले उनके बेडरूम पर ताला लगा दिया। वहीं जेवरात सहित उनकी जरूरत का सारा सामान बाहर फेंक दिया। इस घटना के बाद राजकुमारी देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। अब राजकुमारी देवी ने दोनों देवरानियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

Chirag Paswan Family Dispute

चाचा पशुपति पर भड़के चिराग पासवान !

राजकुमारी देवी ने पुलिस को शिकायत करने के साथ ही चिराग पासवान को भी इस घटना की जानकारी दी। अब जल्द ही चिराग बड़ी मां से मुलाकात करने जाएंगे। इधर, चिराग पासवान इस घटना के बाद चाचा पशुपति पर भी जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि और किस हद तक गिरेंगे। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमारी देवी ने चिराग पासवान से संपत्ति का बंटवारा कराने की मांग भी की है। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद रामविलास पासवान परिवार का यह संपत्ति विवाद फिर गरमाता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल पर आर-पार की लड़ाई! कल 12 बजे होगा सता बनाम विपक्ष का महासंग्राम

यह भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस, ऑडियंस को मिला नोटिस!

ट्रेंडिंग खबरें

15,000+ MW क्षमता के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी बनी भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी फर्म

India US Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका ट्रेड डील वाले बयान पर वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया, '...कुछ शर्तें होंगी लागू'

कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कही ये बात

Hyderabad Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Hanuman Worship: रोज़ाना हनुमान कवच पढने से अकाल मृत्यु का हटता है भय

Shirdi Trip: शिरडी जाने का है प्लान तो इन खूबसूरत जगहों को बिल्कुल ना करें मिस

Weather Update: मूसलाधार बारिश को लेकर इन राज्यों में रेड अलर्ट, मानसून सीजन में उफान पर नदी-नाले

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज