CBSE Board: 10वीं बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होगा ! CBSE ने जारी किया सिलेबस...और क्या बदलाव ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 30 March 2025 2:13 PM IST
CBSE Board: 10वीं बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होगा ! CBSE ने जारी किया सिलेबस...और क्या बदलाव ?
X
CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में एक बार नहीं बल्कि दो बार लेगा। यह परीक्षा फरवरी और अप्रैल में होगी। (CBSE Board Exam) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2025ृ-26 के लिए सिलेबस की घोषणा की गई है। जिसके बाद यह जानकारी सामने आई है। CBSE स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से पाठ्यक्रम में हुए बदलावों की जानकारी ले सकते हैं।

10वीं बोर्ड की साल में दो बार होगी परीक्षा !

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 9वीं से 12वीं क्लास के पाठ्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। CBSE की ओर से इस बार पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव बोर्ड एग्जाम को लेकर किया गया है, अब CBSE की 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में एक बार की जगह दो बार होगी। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नया पाठ्यक्रम डाला गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स  cbseacademic.nic.in पर 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा का पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भी बदलाव

CBSE के नए पाठ्यक्रम के मुताबिक अब 10वीं बोर्ड की परीक्षा साल में एक बार की जगह दो बार होगी। नए शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो बार फरवरी और अफ्रैल में किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ और बदलाव भी पाठ्यक्रम में किए गए हैं। CBSE के नए पाठ्यक्रम में योग्यता आधारित प्रश्नों के माधअयम से वैचारिक समझ और ज्ञान के अनुप्रयोग पर जोर दिया गया है। इसी तरह मूल्यांकन में और पारदर्शिता लाने के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में भी सुधार किया गया है।
CBSE Board

CBSE का अब कौशल विकास पर जोर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से नए पाठ्यक्रम में कौशल विकास पर जोर देने की कोशिश की गई है। इसके लिए 12वीं कक्षा में आतिथ्य, पर्यटन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वित्त, व्यवसाय, खुदरा, बीमा औऱ भू स्थानिकी जैसे ऐच्छिक विषय जोड़े गए हैं। 12वीं कक्षा के लिए ग्रुप ए में अनुप्रयुक्त गणित ऐच्छिक विषय जोड़ा गया है। इसके साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस साल ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली भी लागू करेगा।

12वीं क्लास के पाठ्यक्रम में भी बदलाव

CBSE की 10वीं कक्षा का सिलेबस 9-प्वाइंट्स ग्रेडिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा। इसमें 80 अंकों की बोर्ड परीक्षा होगी, अनिवार्य विषयों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के लिए 20 अंक होंगे। CBSE बोर्ड की 2025 की परीक्षाएं पास करने के लिए हर विषय में कुल न्यूनतम 33% अंक लाने अनिवार्य होंगे। 12 की बोर्ड परीक्षाएं साल में एक बार ही होंगी। 12वीं बोर्ड के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। 12वीं क्लास के छात्रों के लिए लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर जैसे ऐच्छिक विषय पाठ्यक्रम में शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'मैं आपको दिलचस्प आंकड़ा बताता हूं...' PM मोदी ने मन की बात से क्या संदेश दिया ?
यह भी पढ़ें: "ऐसा कैसे हो सकता है?" 50 साल की बेगम ने दिया 14वें बच्चे को जन्म, डॉक्टर भी सोच में पड़ गए!
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story