दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी! होटल में दोस्त ने किया रेप, फिर रिसेप्शन पर भी हुई छेड़छाड़

ब्रिटिश युवती भारत में सोशल मीडिया दोस्त से मिलने आई, महिपालपुर के होटल में ठहरी। युवक ने रेप किया, रिसेप्शन पर मदद मांगने पर छेड़छाड़ हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

Vyom Tiwari
Published on: 13 March 2025 11:33 AM IST
दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी! होटल में दोस्त ने किया रेप, फिर रिसेप्शन पर भी हुई छेड़छाड़
X
दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक ब्रिटिश युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। युवती की सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद वह उससे मिलने भारत आई। उसने महिपालपुर के एक होटल में कमरा बुक किया। मुलाकात के दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। जब पीड़िता मदद के लिए होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, तो वहां एक और शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले की दोस्ती फिर किया रेप 

यूके की रहने वाली एक युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी एक युवक से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी, जो काफी समय तक चली। ऑनलाइन दोस्ती गहरी होने के बाद युवती ने भारत आकर युवक से मिलने का फैसला किया। भारत आने के बाद, उसने खुद ही महिपालपुर के एक होटल में कमरा बुक किया। मंगलवार को जब दोनों होटल पहुंचे, तो शुरुआत में सबकुछ सामान्य था। लेकिन कुछ देर बाद युवक ने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ, लेकिन आरोप है कि युवक ने इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंची। तभी एक और युवक ने मदद करने के बहाने उसे लिफ्ट से वापस कमरे तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इस दौरान उसने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।

गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपी 

जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को रेप के आरोप में और दूसरे व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है। फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े:

Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story