नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Blind Murder Exposed In Dungarpur : रात को ससुराल में सोया था पति, सुबह मिली लाश...खौफनाक कत्ल की कहानी

Blind Murder Exposed In Dungarpur : डूंगरपुर। शादी के दो महीने बाद पति अपनी पत्नी के साथ उसके मायके पहुंचा था। दिनभर खातिरदारी के बाद रात को पति- पत्नी सो गए...लेकिन पति को शायद यह पता नहीं था कि यह...
05:54 PM Apr 21, 2024 IST | Vivek Chaturvedi
Blind Murder Exposed In Dungarpur : डूंगरपुर। शादी के दो महीने बाद पति अपनी पत्नी के साथ उसके मायके पहुंचा था। दिनभर खातिरदारी के बाद रात को पति- पत्नी सो गए...लेकिन पति को शायद यह पता नहीं था कि यह...

Blind Murder Exposed In Dungarpur : डूंगरपुर। शादी के दो महीने बाद पति अपनी पत्नी के साथ उसके मायके पहुंचा था। दिनभर खातिरदारी के बाद रात को पति- पत्नी सो गए...लेकिन पति को शायद यह पता नहीं था कि यह रात उसकी आखिरी रात होगी। सुबह परिवार वाले जागे तो दामाद की खून से सनी लाश आंगन में पड़ी हुई थी। ससुराल में दामाद की मौत के इस मामले की जब पुलिस ने पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

रात को खाना खाकर सोया, सुबह मिली लाश

ससुराल में दामाद के मर्डर का यह मामला डूंगरपुर जिले के खुदरडा गांव का है। पुलिस के मुताबिक यहां के पारेला खेड़ा फला गांव के 30 साल के अर्जुन ने खुदरडा गांव की आशा के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के 2 महीने बाद पत्नी आशा 16 अप्रैल को अपने पति अर्जुन को अपने मायके लेकर आई थी। यहां दामाद की खूब खातिरदारी हुई। इसके बाद रात को अर्जुन और आशा खाना खाने के बाद सोने चले गए। लेकिन, अगले दिन सुबह अर्जुन का शव जमीन पर पड़ा मिला और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे।

यह भी पढ़ें : Caught the Panther : आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, दो दिन से दे रहा था चकमा

पिता ने जताया अर्जुन की हत्या का शक

शादी के बाद पहली बार ससुराल गए अर्जुन की मौत की खबर सुनकर उसके पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। पिता ने बेटे की लाश पर चोटों के निशान देखने के बाद हत्या की आशंका जताई। इस बीच आसपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक अर्जुन के पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस को अर्जुन की पत्नी आशा पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

यह भी पढ़ें : Loksabha Election 2024 Rajasthan : INDIA अलायंस में अभी से लड़ाई, लूट के लिए कितनी होगी, ऐसे लोगों को देश सौंपेगे क्या ?- मोदी

'पति झगड़ा करता था इसलिए मार दिया'

आसपुर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक अर्जुन की हत्या के मामले में शक की सुई उसकी पत्नी आशा के इर्द गिर्द घूम रही थी। इसलिए आशा से पूछताछ की गई। इस दौरान आशा ने बताया कि उसकी अर्जुन के साथ यह दूसरी शादी थी। शादी को दो ही महीने हुए थे, लेकिन अर्जुन उस पर शक करता था। इस बात पर घर में रोजाना झगड़ा होता था। जिससे वो बहुत परेशान थी। ऐसे में मायके में मौका मिलते ही पहले उसने पति के सिर पर सरिए से वार किया। इसके बाद उसे छत से नीचे धकेल दिया। जिससे अर्जुन की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Salman house firing: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वॉन्टेड घोषित…

Tags :
Dungarpur CrimeDungarpur PoliceMurder Exposedrajasthan news

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article