दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का हरियाणा के जींद जिले से गहरा ताल्लुकात, जानें उनके सियासी सफर की पूरी कहानी...

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

Surya Soni
Published on: 19 Feb 2025 8:43 PM IST
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का हरियाणा के जींद जिले से गहरा ताल्लुकात, जानें उनके सियासी सफर की पूरी कहानी...
X
Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली चुनाव में इस बार भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की हैं। हालांकि चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद तक भाजपा सीएम चेहरे की तालाश में लगी रही। आगामी चुनाव और तमाम रणनीति को देखते हुए आखिरकार बुधवार देर शाम दिल्ली के नए सीएम का एलान हो गया। धवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना गया। जिसमें रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। चलिए जानते हैं दिल्ली की नई सीएम (
Rekha Gupta Delhi CM
) से जुड़ी कुछ ख़ास बातें... Rekha Gupta Delhi CM

पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता

बीजेपी ने पिछले कुछ सालों में देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों को पछाड़ दिया। पिछले 27 साल से दिल्ली में भजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई थी। लेकिन इस बार पीएम मोदी का जादू दिल्ली में भी चल गया। अब दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों के 11 दिन बाद दिल्ली को नया सीएम मिल गया। बुधवार शाम को बीजेपी विधायकों की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। बता दें रेखा गुप्ता पहली बार विधायक चुनी गई हैं। इससे पहले राजस्थान में भी पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया था।
Rekha Gupta Delhi CM

रेखा गुप्ता का जींद जिले से गहरा ताल्लुकात

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब वो दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेने जा रही हैं। बता दें रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। इसके बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। जहां रेखा गुप्ता की सारी पढ़ाई पूरी हुई थी।

किस्मत ने साथ दिया रेखा गुप्ता का

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर BJP ने जबरदस्त वापसी की है। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में थे, जिनमें प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, पवन शर्मा, आशीष सूद और शिखा राय प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आए। लेकिन बीजेपी आलाकमान ने अंततः रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार भी एक चौंकाने वाला निर्णय लिया है।

कैसा रहा सियासी सफर

दिल्ली की अगली सीएम रेखा गुप्ता काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई है। कॉलेज के शुरुआती दिनों से ही बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई है। यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP संसदीय बोर्ड की मीटिंग खत्म: CM का नाम तय, शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान
Surya Soni

Surya Soni

Next Story