बीजेपी नेता नव्या ने प्रियंका गांधी के खिलाफ दायर की याचिका, नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप

बीजेपी नेता नव्या ने केरल हाईकोर्ट में प्रियंका गांधी के खिलाफ याचिका दायर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने नामांकन पत्र में संपत्ति की गलत जानकारी दी थी।

Girijansh Gopalan
Published on: 20 Dec 2024 10:39 PM IST
बीजेपी नेता नव्या ने प्रियंका गांधी के खिलाफ दायर की याचिका, नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप
X
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। जी हां, दरअसल भारतीय जनता पार्टी की नेता नव्या हरिदास ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती दी है। अब सवाल ये है कि क्या प्रियंका गांधी की सांसदी रद्द हो सकती है क्या?

क्या है मामला

बता दें बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने आज यानी शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है. याचिका में दावा किया है कि सांसद प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के समय नामांकन पत्र में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का सही खुलासा नहीं किया था। इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया है कि उन्होंने गलत जानकारी दी थी। भाजपा नेता ने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता के खिलाफ और भ्रष्ट आचरण के समान है।

प्रियंका गांधी के सामने नव्या हरिदास ने लड़ा था चुनाव

गौरलतब है कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नव्या हरिदास को कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। इतना ही नहीं नव्या हरिदास ने याचिका दायर होने की पुष्टि करते हुए कहा था कि मामले की सुनवाई जनवरी 2025 में होने की संभावना है, क्योंकि उच्च न्यायालय में 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक छुट्टी रहेगा।

प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में क्या बताया?

बता दें कि प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया था कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपये की चल और 13.89 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं हलफनामे में उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति की जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पास 37.91 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं प्रियंका गांधी के ऊपर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज भी है, तो वहीं पति रॉबर्ट वाड्रा पर 10,03,30,374 रुपये की देनदारी है।

कितना सोना-चांदी?

चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 59.83 किलो के चांदी से बने सामान हैं। इनकी टोटल कीमत 29.55 लाख रुपये है। वहीं उनके पास 4.41 किलो के जेवर हैं, जिसमें 2.5 किलो सोना है। इनकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है। प्रियंका गांधी के पास होंडा सीआरवी कार भी है। वहीं जमीन की भी जानकारी उन्होंने दी थी। उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की फार्मिंग लैंड है और उनका घर 48,997 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है, जो शिमला में स्थित है।
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story